नई दिल्ली। विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी-20) से रिटायरमेंट ले लिया है। क्रिकेट में उनका 18 साल का करियर रहा। उन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से डेब्यू किया था। तब पार्थिव की उम्र 17 साल 153 दिन थी। इसके साथ ही वे सबसे कम उम्र में बतौर विकेटकीपर टेस्ट में डेब्यू करने वाले प्लेयर बने।
ओवरऑल पार्थिव चौथे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में डेब्यू किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, पीयूष चावला और एल शिवरामकृष्णन के नाम है।
आखिरी वनडे 8 साल पहले खेला था
35 साल के हो चुके पार्थिव ने आखिरी मैच जनवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट खेला था। उन्होंने आखिरी वनडे 12 फरवरी 2012 को श्रीलंका के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेला था।
पार्थिव ने कहा- गांगुली का आभारी हूं
पार्थिव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा- मैं खास तौर पर दादा का आभारी हूं। वे मेरे पहले कप्तान हैं। उन्होंने मुझ पर काफी विश्वास जताया। दूसरी पोस्ट में उन्होंने पत्नी अवनी और माता-पिता का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा- आप मेरी इस यात्रा में मेरे साथ रहे। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
तीनों फॉर्मेट में शतक नहीं लगा सके पार्थिव
पार्थिव ने वनडे डेब्यू जनवरी 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 25 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 934 रन बनाए। वहीं वनडे करियर में उन्होंने 38 मैच खेलकर 736 रन बनाए । पटेल ने सिर्फ 2 टी20 मैच खेले हैं। वे तीनों फॉर्मेट में शतक नहीं लगा सके।
फॉर्मेट | मैच | रन | फिफ्टी | कैच | स्टंपिंग |
टेस्ट | 25 | 934 | 6 | 62 | 10 |
वनडे | 38 | 736 | 4 | 30 | 9 |
टी-20 | 2 | 36 | 0 | 1 | 0 |
IPL | 139 | 2848 | 13 | 66 | 16 |
फर्स्ट क्लास में 10 हजार से ज्यादा रन
पार्थिव ने 194 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें 43.39 की औसत से 11,240 रन बनाए हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में 27 सेंचुरी और 62 फिफ्टी लगाए हैं। वहीं, लिस्ट A में उन्होंने 193 मैच खेले हैं। इसमें 29.72 की औसत से 5172 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं।
गुजरात को दिलाई थी पहली बार रणजी ट्रॉफी
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…