Categories: बिज़नेस

शून्य से 0.4 पर्सेंट नीचे रह सकती है विकासशील एशियाई देशों की इकनॉमिक ग्रोथ

नई दिल्ली। भारत सहित एशिया के सभी विकासशील देशों की आर्थिक वृद्धि दर इस साल शून्य से नीचे रह सकती है, लेकिन उसमें कमी उतनी भी नहीं होगी, जितना पहले अनुमान लगाया गया था। यह बात एशियाई विकास बैंक (ADB) ने गुरुवार को जारी अपने एशियन डेवलमेंट आउटलुक रिपोर्ट में चीन की आर्थिक वृद्धि दर में आ रहे उम्मीद से ज्यादा तेज सुधार का जिक्र करते हुए लिखी है।

एडीबी ने अपनी इस रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि कोविड-19 का असर लंबे समय तक बने रहने पर इस क्षेत्र की आर्थिक संभावनाएं कमजोर हो सकती हैं।

भारत की आर्थिक वृद्धि दर इस साल शून्य से 8.0 पर्सेंट नीचे रह सकती है

ADB ने अपनी रिपोर्ट में इंडिया की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान के बाबत लिखा है कि 2021 में इसका इकनॉमिक ग्रोथ रेट तेज उछाल के साथ 8.0 पर्सेंट के लेवल तक जा सकता है। ADB ने यह भी लिखा है कि इस साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर शून्य से 8.0 पर्सेंट नीचे रह सकती है लेकिन यह ग्रोथ रेट, 9.0 पर्सेंट नीचे रहने के उसके पिछले अनुमान से बेहतर है।

विकासशील एशियाई देशों की ग्रोथ 0.7 पर्सेंट नेगेटिव रहने का अनुमान था

ADB ने अपनी आउटलुक रिपोर्ट में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 45 देशों के समूह में शामिल विकासशील देशों की आर्थिक वृद्धि दर इस साल शून्य से 0.4 पर्सेंट नीचे रहने का अनुमान दिया है। उसने पहले इन देशों की आर्थिक वृद्धि दर शून्य से 0.7 पर्सेंट नीचे रहने का अनुमान लगाया था। ADB के मुख्य अर्थशास्त्री यासूयुकी सवादा ने रिपोर्ट में लिखा है, “कोविड-19 का असर लंबे समय तक बने रहने का खतरा है, लेकिन वैक्सीन को लेकर आ रही खबरों से इसका डर कम हो रहा है।”

2021 में 6.8 पर्सेंट रह सकती है विकासशील एशियाई देशों की आर्थिक वृद्धि दर

छह दशक में ऐसा पहली बार हो रहा है जब इन देशों की आर्थिक वृद्धि दर शून्य से नीचे होगी। हालांकि ADB ने 2021 में इस क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि दर 6.8 पर्सेंट के लेवल पर रहने का अनुमान दिया है। उसका कहना है कि एशियाई देशों की अर्थव्यवस्था कोविड-19 के असर से धीरे-धीरे उबर रही हैं। कोरोना वायरस से फैली महामारी अब तक लगभग 6.8 करोड़ लोगों को संक्रमित कर चुकी है और 15 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी है।

चीन और ताइवान में उम्मीद से ज्यादा तेज इकनॉमिक रिकवरी से मिलेगा सपोर्ट

ADB ने कहा है कि चीन और ताइवान में रिकवरी उम्मीद से ज्यादा तेज रहने के चलते विकासशील एशियाई देशों की आर्थिक वृद्धि दर इस साल शून्य से उतनी ज्यादा नीचे नहीं जाएगी जितना पहले अनुमान लगाया गया था। पूर्वी एशिया अपवाद रह सकता है जहां इस साल आर्थिक वृद्धि दर 1.6 पर्सेंट रहने का अनुमान है।

2021 में 7.7 पर्सेंट रहेगी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकनॉमी आर्थिक वृद्धि दर

एडीबी ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकनॉमी चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2021 में 7.7 पर्सेंट रहने का अनुमान दिया है। एडीबी के मुताबिक इसकी आर्थिक वृद्धि दर इस साल 2.1 पर्सेंट रह सकती है जो सितंबर में बैंक की तरफ से जारी 1.8 पर्सेंट की ग्रोथ के अनुमान से ज्यादा है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago