Categories: देश

दोस्त बने दुश्मन: राजस्थान में गहलोत सरकार से समर्थन वापस लेगी 2 विधायकों वाली BTP

नई दिल्ली। राजस्थान के गहलोत सरकार में सहयोगी भारतीय ट्राइबल पार्टी (‌BTP) अपना समर्थन वापस लेगी। इस संबंध में पार्टी के संस्थापक छोटूभाई वसावा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भाजपा-कांग्रेस एक है। BTP राजस्थान सरकार से समर्थन वापस लेगी।’ उन्होंने हाल ही में खत्म हुए पंचायत और जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। BTP के दो विधायक हैं।

 

BTP क्यों लगाया विश्वासघात का आरोप
हाल ही में डूंगरपुर जिला परिषद के हुए चुनावों में 27 में से 13 BTP समर्थित सदस्यों ने जीत दर्ज की थी, जबकि जिला प्रमुख बनने के लिए बहुमत का आंकड़ा 14 है। राज्य में कांग्रेस की सरकार के साथ गठबंधन में शामिल BTP को उम्मीद थी कि वह इस बार कांग्रेस के समर्थन से अपना जिला प्रमुख बनाएगी।

BTP का आरोप है कि छोटी पार्टी को स्थानीय सरकार की सत्ता से दूर करने के लिए कांग्रेस ने प्रतिद्वंदी भाजपा से हाथ मिलाकर BTP समर्थक को हरा दिया। यहां कांग्रेस के समर्थन से भाजपा का प्रत्याशी जिला प्रमुख बना। 27 सीटों में से भाजपा को 8 और कांग्रेस को 6 सीटें मिली है।

जुलाई में BTP के दोनों विधायकों ने गहलोत सरकार को दिया था समर्थन
वर्तमान में 105 सदस्यों के साथ कांग्रेस की गहलोत सरकार राज्य में काबिज है। BTP के दो विधायक जो डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा और चौरासी सीट से आते हैं। इसी साल जुलाई में जब गहलोत सरकार गिराने का घटनाक्रम चला था, तब इन दोनों विधायकों ने कांग्रेस सरकार को अपना समर्थन दिया था।

लेकिन अब समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं। गहलोत-पायलट गुट का विवाद पार्टी आलाकमान हल करा दिया है। ऐसी स्थिति में अगर BTP गहलोत सरकार से समर्थन वापस लेती भी है, तो भी सरकार को कोई खतरा नहीं है। क्योंकि 105 कांग्रेस विधायकों के अलावा सरकार के पास 2 CPIM, एक राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और 13 में से 10 से ज्यादा निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वर्तमान में बहुमत के लिए 99 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago