बादलों के हटते ही बढ़ेगी ठंड‚ 16 दिसम्बर के बाद पड़ सकती है कड़ाके की ठंड़

लखनऊ। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के तेज होने के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ से आए बादलों के कारण तापमान में अपेक्षित कमी नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को सुबह से शाम तक सूर्य नहीं निकला और घने बादल छाए रहे।

इसके बावजूद अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट हुई। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बादलों के हटते ही 16 दिसंबर के आसपास ठंड कहर बरपाने लगेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

अरब सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ से पूर्व राजस्थान में इसका असर पड़ा था। चार-पांच दिनों बाद यह शांत हुआ। इसी क्रम में अब अरब सागर से उठा विक्षोभ गुजरात तक पहुंचकर देशभर का मौसम बदल रहा है। पहले 12 दिसंबर से शीत लहर चलने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने लगाया था‚ जो इस विक्षोभ की भेंट चढ़ गया और ठंड नहीं बढ़ पायी। अब अरब सागर के विक्षोभ के शांत होने के बाद ही ठंड़ बढ़ने का अनुमान है।

शनिवार सुबह लखनऊ शहर में कोहरा।

अगले चार दिनों तक बना रहेगा ऐसा ही मौसम

मौसम विभाग के जेपी गुप्ता का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ आने से पृथ्वी की इनर्जी कोहरे‚ धुंध के साथ प्रदूषण में समा जाती है और ऊपर नहीं उठ पाती है। इसी इनर्जी से बारिश आदि का योग ऊपर उठने पर बनता है‚ जो नहीं बन पा रहा है। इसीलिये ठंड बढ़ने में रुकावट आ रही है। उधर, विक्षोभ से उत्पन्न एस्ट्रो टर्फ बनने से बादल आये‚ जिससे तापमान गिरा है। यह क्रम आने वाले चार दिन बरकरार रहेगा जिससे ठंड बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय सुनील ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के साथ ही 16 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड होने की गुंजाइश बन रही है। बादल रहने से आज के तापमान में कमी दर्ज हुई है और आर्द्रता भी शत प्रतिशत की ओर बढ़ रही है। इस दौरान हवा चलने से भी ठंड में इजाफा हो सकता है। उन्होंने बताया कि बादल तो आये हैं। किंतु बारिश की संभावना नगण्य है‚ कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

अगले एक से दो घंटे में होगी बरसात, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट में कहा गया है शनिवार दोपहर से पहले कई जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना हैं। अगले 3 घंटों में मौसम का मिजाज बदलेगा और गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मुरादाबाद, संभल में बदायूं और रामपुर में बारिश होने की संभावना होंगी। 12 बजे से पहले यह बरसात होंगी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago