Categories: राज्य

सादगी से मना बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन, योगी-रूपाणी ने दी बधाई

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय का जन्मदिन आज सादगी भरे तरीके से मनाया गया। डा. महेन्द्र नाथ को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं कल लखनऊ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री विजय भाई रूपानी ने उनके 61वें जन्मदिवस पर बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर यह आयोजन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा के निवास पर आयोजित किया गया। साथ ही उ0प्र0 सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, उपेन्द्र तिवारी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी समेत हजारो कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी।

आज प्रातः हनुमान सेतु पर भगवान का आर्शीवाद ग्रहण कर प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने दिन की शुरूआत की। इसके उपरान्त केजीएमयू में स्थित प्रसादम हाल में बीजेपी एनजीओ प्रकोष्ठ एवं विजय श्री फाउडेशन द्वार संयुक्त रूप से आयोजित भोजन प्रसाद वितरण कार्यक्रम में कैंसर से पीड़ित लोगों और उनके परिजनों के साथ भोजन किया बच्चो को खिलौने दिये। इस कार्यक्रम में अशोक नागर, प्रसुन जोशी, शैलेन्द्र सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, प्रदेश सह संपर्क प्रमुख अभय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। पार्टी मुख्यालय पर ही आई.टी. विभाग द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जी का जन्मदिन मनाया गया।

पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, श्री प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, डाॅ. मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डाॅ0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर नितिन सिरोही, दीपक पुरोहित ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी और उनके दीघार्यु होने की कामना की।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago