ठंड की थर्ड डिग्री: माउंट आबू में छठे दिन जमी बर्फ

माउंट आबू। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों को भी कंपकंपाना शुरू कर दिया है। राजस्थान के माउंट आबू में लगातार छठे दिन बर्फ जमी। यहां माइनस 1.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चूरू में पारा माइनस 0.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। उधर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

देश के सबसे ज्यादा ठंडे 40 शहरों में मध्य प्रदेश के 5 शहर शामिल हैं। बिहार के 26 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। श्रीनगर में भी कल सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। कड़कड़ाती ठंड पर 6 राज्यों से रिपोर्ट…

मध्यप्रदेश: 3 जिलों में शीतलहर, 2 जिलों में कोल्ड डे

उत्तर-पूर्व से मध्य प्रदेश की तरफ आ रही बर्फीली हवाओं से शीतलहर जैसी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भोपाल में रात का तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। यहां 0.1 डिग्री तापमान और कम होता तो शीतलहर मानी जाती। हालात यह हैं कि देश के 40 सबसे ठंडे शहरों में मध्य प्रदेश के 5 शहर शामिल हैं। जबलपुर, सागर और गुना जिलों में शीतलहर चली, धार और राजगढ़ जिलों में कोल्ड डे रहा।

मध्य प्रदेश के गुना के मधुसूदनगढ़ में कार की छत पर जमी बर्फ।

राजस्थान: माइनस में पहुंचा पारा
राजस्थान में लगातार तीसरे दिन रात का पारा माइनस में दर्ज हुआ। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री और चूरू में – 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में घना कोहरा छाने के आसार हैं। ज्यादातर शहरों में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री बढ़ा। हालांकि, रात होते-होते गलन महसूस होने लगी।

राजस्थान के माउंट आबू में पारा माइनस 1.4 डिग्री होने के बाद बर्फ जमने लगी है।

बिहार: 26 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
पटना समेत बिहार के 26 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पटना समेत कई शहरों में कोल्ड डे जैसे हालात भी बन रहे हैं। मौसम का मिजाज यूं ही बना रहा और अधिकतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आई, तो कोल्ड डे घोषित हो सकता है। उत्तर पश्चिम और पश्चिम की ओर से चलने वाली सर्द हवाएं बिहार में प्रवेश कर गई हैं, जिनकी रफ्तार 15 से 20 किमी प्रति घंटे तक है।

बिहार के बेगूसराय में पारा 7 डिग्री पर पहुंच गया है, फोटो सुबह के समय छाई धुंध का है।

दिल्ली: NCR में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड
दिल्ली एनसीआर में ठंड का कहर रुक नहीं रहा। शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में ठंड ने 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। दिल्ली में 4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिन में धूप खिलने के बाद भी सुबह और शाम को सर्दी ने लोगों को कंपा दिया। लोधी रोड में सुबह 3.3 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। दिल्ली का औसत तापमान 3.9° दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। दिल्ली के आया नगर में 3.4, दिल्ली के सफदरजंग में 3.9°, जाफरपुर में 4.6°, पालम में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश: ऊना में न्यूनतम तापमान शून्य पर पहुंचा
प्रदेश के 12 शहरों का तापमान जमाव बिंदु और उससे नीचे चला गया है। मनाली, केलॉन्ग, कल्पा, सुंदरनगर, मंडी, भुंतर, सोलन और चंबा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती रात हिमाचल में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी और सिरमौर के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। इससे इन क्षेत्रों में 500 मीटर विजिबिलिटी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।

पंजाब: 6 जिले 3° सेल्सियस से नीचे
पंजाब के अमृतसर का पारा 0.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं फिरोजपुर में 1.0 और पठानकोट में 2.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मोहाली में रात का पारा 6.6° और चंडीगढ़ का 4.3° सेल्सियस रहा। लुधियाना सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 0.2 डिग्री रहा।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) में धूप सेंकते श्रद्धालु।

चंडीगढ़: दिन का पारा 20.3 डिग्री, बारिश की संभावना
रातें ठंडी हैं, लेकिन दिन में अच्छी धूप निकलने से तापमान थोड़ा ज्यादा रहा। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे के बीच एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। उससे बारिश होने की संभावना है। इसके बाद दिन और रात का तापमान गिरेगा। गहरी धुंध छा सकती है।

चंडीगढ़ के बॉटेनिकल गार्डन के पास खड़ी एक कार के शीशे पर जमी ओस।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago