Categories: दुनिया

अमेरिका में एक दिन में 1.19 लाख बढ़ी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.90 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 56 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

अमेरिका में भले ही वैक्सीनेशन शुरू हो गया हो, लेकिन यहां के अस्पतालों में भर्ती होने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को यहां 1 लाख 19 हजार 463 संक्रमितों को भर्ती कराया गया। ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रैन के चलते अब तक करीब 40 देशों ने ट्रैवल बैन लगा दिया है।

अमेरिका में परेशानी बढ़ी
अमेरिका में बुधवार को अस्पताल में भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या फिर तेजी से बढ़ी। एक ही दिन 1 लाख 19 हजार से ज्यादा मरीज एडमिट किए गए। CNN ने यह जानकारी कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट (CTP) के अफसरों के हवाले से दी है। यह लगातार 22वां दिन था जब अमेरिकी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा हुई।
इसके पहले मंगलवार को 1 लाख 17 हजार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैलिफोर्निया में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां अस्पतालों में मेकशिफ्ट वार्ड बनाए जा रहे हैं। इनमें मरीजों को रखा जा रहा है।

जनवरी तक 4 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका
CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 16 जनवरी तक 4 लाख 19 हजार से ज्यादा हो जाएगा। CNN ने यह जानकारी सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के हवाले से दी है। इसमें कहा गया है कि अगर मौतों की यही रफ्तार जारी रही तो 16 जनवरी 2021 तक मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख 78 हजार से 4 लाख 19 हजार तक पहुंच जाएगा। अब तक 3.34 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली में बाजार सूने
क्रिसमस पर जन्नत से नजर आने वाले यूरोपीय देशों और खासकर इटली में इस बार सब फीका और बेरंग है। यहां के बाजारों में चहल-पहल नजर नहीं आती। न तो ठीक से दुकानें खुली हैं और न लोगों की आवाजाही नजर आती है। ब्रिटेन में कोविड-19 के नए वेरिएंट के मिलने से लोगों में दहशत का आलम है। सरकार ने भी साफ कर दिया है कि आने वाले वक्त में प्रतिबंधों में कोई राहत नहीं दी जाएगी। वेटिकन सिटी में भी सन्नाटा पसरा है।

इटली के मिलान शहर के बाजारों में पहले की तरह चहल-पहल नजर नहीं आती। न तो ठीक से दुकानें खुली हैं और न लोगों की आवाजाही नजर आती है। मास्क लगाए चंद लोग ही नजर आते हैं। सरकार ने यहां प्रतिबंधों में ढील देने से भी इनकार कर दिया है।

ब्रिटेन की मुश्किलों में इजाफा
ब्रिटेन में कोविड-19 के नए वेरिएंट के मिलने के बाद दिक्कतें बढ़ गई हैं। अब तक करीब 40 देश यहां से आने और जाने वाली फ्लाइट्स को बैन कर चुके हैं। इनमें भारत के अलावा, हॉन्गकॉन्ग, कनाडा, स्विटजरलैंड और जर्मनी भी शामिल हैं। फ्रांस ने जरूर ब्रिटेन को थोड़ी राहत दी और ट्रकों के लिए बॉर्डर खोलने की मंजूरी दी, लेकिन यूरोप के बाकी देशों ने ऐसा नहीं किया। अब ब्रिटिश सरकार कुछ देशों से बातचीत कर रही है ताकि जरूरी सामान की सप्लाई पर असर न पड़े।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

2 months ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

2 months ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

2 months ago