Categories: राजनीति

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर बोलीं प्रियंका- सवाल उठाने से कोई नहीं रोक सकता

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में ‘गाय बचाओ, किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद यूपी की योगी सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत किसानों के हित का सवाल उठाने से नहीं रोक सकती।

‘गाय बचाओ-किसान बचाओ’ पदयात्रा निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को शनिवार दोपहर ललितपुर की पुलिस ने दैलवारा कस्बे के करीब अनेक कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है।

लल्लू और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के बाद प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा कि उप्र कांग्रेस के प्रिय सिपाहियों, आप खेती किसानी की दुर्दशा उजागर करने और गौवंश के साथ हो रहे अनाचार का पर्दाफाश करने के लिए पदयात्रा निकाल रहे हैं। आप गाय बचाओ किसान बचाओ का नारा बुलंद कर रहे हैं। दुनिया की कोई भी शक्ति आपको किसान हित का सवाल उठाने से रोक नहीं सकती।

इससे पहले भी प्रियंका गांधी लगातार नए कृषि कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करती रही हैं। कांग्रेस ने किसानों के आंदोलन को खुला समर्थन दे रखा है। किसानों को बहलाने का आरोप भी केंद्र और राज्य सरकार कांग्रेस पर लगा रही है। किसानों को समर्थन देने के लिए ही शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के नेतृत्व में मार्च का आयोजन किया गया था। धारा 144 का उल्लंघन करार देते हुए सरकार ने इसे नहीं होने दिया और लल्लू समेत अन्य कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago