आगरा। शनिवार रात हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर की पत्नी और दो कर्मियों को बंधक बनाकर 11 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने करीब 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस लूटकांड में कंपनी का पूर्व कर्मचारी आकाश शामिल था। उसे गोदाम की पूरी जानकारी थी।
पुलिस ने आकाश को सिकंदरा थाना क्षेत्र के सुनारी चौराहे पर हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस सर्च अभियान चला रही है।
लूट के 9 लाख रुपए बरामद
SSP बबलू कुमार ने बताया कि रविवार देर रात सुनारी चौराहे पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गयी। जिससे वह गिर पड़ा। उसे घेरकर पुलिस टीम ने दबोच लिया।
फरार बदमाश की तलाश जारी
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसकी पहचान आकाश गुप्ता के रुप में हुई। वह पूर्व कंपनी में काम कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 9 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। इस बीच मौका पाकर आकाश का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…