Categories: क्राइम

लखनऊ आते समय कार में लगी आग, जिंदा जली नवविवाहिता

लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार देर रात कार में आग गई। हादसे में एक महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। पति-पत्नी मथुरा से दर्शन कर वापस लखनऊ लौट रहे थे। हादसे में पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया। आग इतनी भयंकर थी कि महिला को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम फेल हो गया। वह अंदर ही बंद रह गईं। हालांकि हादसे की पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस ने वही जानकारी दी है जो पति ने पुलिस को बताई।

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के विकास यादव की दो दिसंबर को रीमा से शादी हुई थी। पति-पत्नी बुधवार को मथुरा-वृंदावन दर्शन करने आए थे। बुधवार की रात वहीं पर रुके थे। वे स्विफ्ट कार से गुरुवार को आगरा होते हुए लखनऊ वापस लौट रहे थे। तभी 34 किमी चलने पर विकास को कार के बोनट से धुंआ उठता दिखा।

उन्होंने कार रोक ली। बोनट खोलकर कार से धुंआ उठने का कारण जानने की कोशिश कर रहे थे। रीमा कार में अंदर ही बैठी थीं। तब तक बोनट से लगी आग कार में अंदर तक फैल गई। सेंट्रल लॉक सिस्टम फेल हो गया।

आखों के सामने जिंदा जल गई पत्नी
विकास ने पत्नी को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। पत्नी को बचाने में विकास झुलस गए। उनकी आंखों के सामने कार में पत्नी जल रही थी। वह बचा नहीं पाए। पुलिस को काल करके सूचना दे दी। कोहरे के कारण करीब एक घंटे में पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची।

तब तक आग में रीमा जल चुकी थी। कार में बस उनका कंकाल बचा था। शुक्रवार की सुबह विकास और रीमा के परिजन फतेहाबाद थाने पहुंचे।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago