Categories: देश

एक मुलाकातः मोतीलाल वोरा के साथ…

दुर्ग। कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता मोतीलाल वोरा ने केन्द्र की भाजपा सरकार को पूरी तरह नाकाम बताया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रशासनिक महासचिव व राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होने कहा है कि भाजपा सरकार के 15 वर्षो के कार्यकाल से जनता उब चुकी है। किसान, व्यापारी, युवा व गरीब वर्ग को न्याय नहीं मिला है। भाजपा सरकार की नीतियों से किसान आत्महत्या करने मजबूर है। प्रदेश में 35 लाख से अधिक युवा बेरोजगार है। केन्द्र सरकार ने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की थी। यह केवल चुनावी घोषणा साबित हुआ है। किसान अन्नदाता है। कांग्रेस सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया था। किसान खुश रहेगा तो खुशियाली आएगी। व्यापार बढ़ेगा और देश-प्रदेश का विकास होगा, लेकिन इन सारे विषयों को प्रदेश की भाजपा सरकार ने नजरअंदाज किया है। जिसके चलते इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना हुआ है। यही माहौल कांग्रेस की जीत का रास्ता प्रशस्त करेगा। यह बातें श्री वोरा ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में रायपुर रवाना होने के पूर्व अपने पद्मनाभपुर स्थित आवास में पत्रकारों से चर्चा में कही। चर्चा के दौरान विधायक अरुण वोरा एवं कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे।

छग में त्रिकोणी मुकाबला पर जनता समझदार,कांग्रेस को देगी समर्थन
एक प्रश्र का उत्तर देते हुए राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में यहां कई स्थानों पर कांग्रेस-भाजपा व जोगी कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे है, लेकिन मतदाता समझदार है, वह देखती है कि कौन सी पार्टी बहुमत हासिल कर रही है। ऐसी स्थिति में मतदाता का समर्थन कांग्रेस को प्राप्त होगा। भाजपा ने 65 प्लस का लक्ष्य निर्धारित किया है। जो केवल हवाहवाई साबित होने वाला है।

मध्यानी से नही है कांग्रेस को कोई नुकसान
दुर्ग शहर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी से चुनाव लड़ रहे प्रताप मध्यानी के कांग्रेस छोडऩे से जुड़े सवाल पर श्री वोरा ने कहा कि मध्यानी स्वतंत्र है। किसी को बांधकर रखा नहीं जा सकता है। कांग्रेस ने उन्हे पूरा सम्मान दिया था। मध्यानी दंपत्ति को कांग्रेस ने पार्षद बनाया था। वे अपनी मर्जी से गए है। उनके जाने का कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा।

सर्वे और काफी मंथन के बाद जिताऊ प्रत्याशी हो रहे हैं घोषित
श्री वोरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कांग्रेस हाईकमान 26 अक्टूबर देर शाम तक कर देगी। टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में बगावत के कोई आसार नहीं है। क्योंकि विधानसभा क्षेत्रों में दावेदारों के सर्वे व काफी मंथन के बाद प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई जा रही है। जीतने योग्य प्रत्याशी टिकट वितरण का मुख्य आधार है।

बहुमत आने पर विधायकों से रायशुमारी के बाद घोषित होगा मुख्यमंत्री
राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा ने मुख्यमंत्री का चेहरा सार्वजनिक करने से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि बहुमत आने पर कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री के चयन के लिए पर्यवेक्षक भेजती है। यह पर्यवेक्षक विधायकों से रायशुमारी करते है, फिर पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को देते है। रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री का नाम तय करती है। यह परंपरा इस चुनाव में भी अपनाई जाएगी। इसलिए मुख्यमंत्री के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago