लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज यानी पांच जनवरी को 88वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह फोन करके कल्याण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी, जबकि लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह को उनके घर पर जाकर जन्मदिन की शुभकामना प्रेषित की। इस बीच सुबह से ही कल्याण सिंह के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
PM मोदी ने भी दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वयोवृद्ध भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को फोन पर उनके 88वें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि कल्याण सिंह से फोन पर बात की और उन्हेंं जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनका जीवन जन कल्याण और गरीबों को सशक्त करने के लिए समॢपत रहा। उत्तर प्रदेश के कायाकल्प की दिशा में उनके प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। मैं उनके दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
कल्याण के घर पहुंचे CM योगी
उत्तर प्रदेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के 88वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पर जाकर कल्याण सिंह से भेंट की और उन्हेंं जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह भी मौजूद थे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…