Sabrina Spears places a band aid on Elizabeth Harrison while Elizabeth's daughter Theresa LaFrance, of New Orleans, helps hold her shirt after she received a Moderna coronavirus disease (COVID-19) vaccination at InclusivCare in Avondale, Louisiana, U.S. January 9, 2021. REUTERS/Kathleen Flynn
वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या शनिवार को नौ करोड़ पार कर गई। बीते 25 दिसंबर को यह आंकड़ा आठ करोड़ था। यानी 15 दिनों में दुनिया में एक करोड़ मरीज बढ़ गए। अब इनकी कुल संख्या नौ करोड़ 75 हजार 385 है। 19 लाख 34 हजार 778 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, 6 करोड़ 44 लाख 62 हजार 529 लोग वायरस को हरा चुके हैं। अमेरिका लगातार सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।
दुनिया में मरीजों की संख्या ने एक करोड़ का आंकड़ा 25 जून 2020 को छुआ था। इसे नौ करोड़ तक पहुंचने में महज साढ़े छह महीने लगे। सबसे कम समय सात से आठ करोड़ केस होने में लगा था। पिछले साल दिसंबर में महज छह दिन में एक करोड़ मरीज बढ़े थे। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
अमेरिका, ब्राजील और ब्रिटेन में हालात काबू से बाहर
अमेरिका में शुक्रवार को दो लाख 49 हजार 519 मरीज मिले। यह इकलौता देश है जहां नए मरीजों की तादाद लगातार दो लाख से ज्यादा है। इसके बाद ब्राजील और ब्रिटेन आते हैं। यहां बीते 24 घंटे में लगभग 60-60 हजार केस सामने आए हैं। कुल केस के मामले में टॉप-4 देशों में अमेरिका, भारत, ब्राजील और रूस शामिल हैं।
इजराइल के PM नेतन्याहू ने वैक्सीन का दूसरा डोज लिया
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को हेल्थ मिनिस्टर यूली एडेलस्टीन के साथ फाइजर की वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। इसके बाद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दूसरी बार वैक्सीन लेना जिंदगी की ओर लौटना है। सभी इजराइली नागरिकों को 2-3 महीने के अंदर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद हम अपनी इकोनॉमी को खोल पाएंगे।
उन्होंने कहा कि मैंने फाइजर से ज्यादा शिपमेंट के लिए कहा है, ताकि मार्च तक सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन किया जा सके। नेतन्याहू ने 20 दिसंबर को पहली बार वैक्सीन लगवाई थी। वे ऐसा करने वाले पहले इजराइली थे। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, इजराइल ने अब तक कोरोना के चार लाख 85 हजार 434 मामले दर्ज किए हैं। देश में इससे 3,645 लोगों की मौत हुई है।
अपडेट्स
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…