Categories: दुनिया

इंडोनेशिया प्लेन क्रैश : जावा सागर में मिले लापता विमान के टुकड़े और शरीर के अंग

जकार्ता। इंडोनेशिया में एक बड़ा विमान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बीते दिन यानी शनिवार को राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्रीविजया एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया। उड़ान भरने के 12 घंटे बाद अब जावा सागर में इंडोनेशियाई जांचकर्ताओं को शरीर के अंग मिले हैं। विमान में 12 क्रू मेंबर के साथ ही 62 यात्री भी सवार थे। अब अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

इस घटना पर इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री बुदी करया सुमादी ने बताया कि जांच अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल के संभावित स्थान की पहचान करने के बाद बड़े पैमाने पर यात्रियों की खोजबीन शुरू कर दी है।जांच टीम को जो बैग मिले हैं ये लानचांग द्वीप और लाकी द्वीप के बीच एसएआर टीम को मिले हैं।

सुमाडी ने कहा कि चार जंगी जहाजों सहित एक दर्जन जहाजों के साथ लंकांग द्वीप, लाकी द्वीप और जकार्ता के उत्तर में हजार द्वीप श्रृंखला के हिस्से के बीच बचाव अभियान लगातार जारी है।

नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसीज के डिप्टी हेड ऑफ ऑपरेशंस एंड रेडी बंबांग सूर्यो आजी ने कहा कि बचाव दल ने विमान के मलबे और कपड़ों को इकट्ठा किया जो मछुआरों को मिले थे, जबकि आगे की जांच के लिए वस्तुओं को राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति को सौंपा गया है।

वहीं, एयरलाइन की ओर से जारी बयान के अनुसार, विमान ने जकार्ता से पोंटियानक के लिए उड़ान भरी थी, जो इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप स्थित पश्चिम कालीमंतन प्रांत की राजधानी है। इस उड़ान की अवधि करीब 90 मिनट थी। विमान में 50 यात्रियों के अलावा चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। ये सभी इंडोनेशिया के नागरिक हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago