अयोध्या। पंचायत चुनाव की तैयारी की समीक्षा के लिए रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 15 सालों में प्रदेश में लूट, गुंडागर्दी का माहौल रहा है। कुछ लोग AK-47 लेकर चलते थे। BJP की सरकार में अब उन्हीं पर बुलडोजर चलवाया जा रहा है।
स्वच्छ प्रशासन की सरकार चला रही BJP
प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार में मंत्री के परिजन सरकारी गाड़ी में नहीं बैठते। किसी अपराधी को छुड़वाने के लिए संगठन व सरकार के मंत्री थाने पर फोन नहीं करते। दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच होकर सजा मिलती है। यह स्वच्छ प्रशासन की सरकार है।
सिंह ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण राजनीति से ऊपर है। उन्होंने सभी से राम मंदिर के निर्माण मे सहयोग करने की अपील की। कहा कि राष्ट्रहित में मंदिर निर्माण में सभी को धन दौलत से सहयोग करना चाहिए।
कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का दिया मंत्र
पंचायत चुनावों की बैठक में स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ताओं का है। यहां चुनाव भी कार्यकर्ता ही लड़ेगे। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख कार्यकर्ता ही बनेंगे। कार्यकर्ता मतदाता सूची को ध्यान में रखकर गांवों में नियमित संवाद स्थापित करने का कार्य शुरू कर दें।
बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। चुनाव में लगे पदाधिकारी संगठन के अन्य पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करके तैयारियों को और गति प्रदान करें। उन्होंने पंचायतवार कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल की। बैठक में अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के कंधों पर पूरे चुनाव की जिम्मेदारी है। चुनाव में पूरी ताकत से प्रत्येक कार्यकर्ता को लगना है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…