रोम। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रिया के जोसफ बिकान, ब्राजील के लीजेंड पेले और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछे छोड़ दिया। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि बुधवार रात इटेलियन सुपर कप के फाइनल में हासिल की। रोनाल्डो ने नेपोली के खिलाफ 2 गोल दागते हुए युवेंट्स टीम को 2-0 से खिताब जिताया।
सबसे ज्यादा गोल के मामले में रोनाल्डो के बाद बिकान 759 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। वैसे देखा जाए तो बिकान ने अपने करियर में 805 गोल किए थे, लेकिन कुछ ऐसे कारण हैं, जो इसे सही नहीं मानते।
बिकान के कई रिकॉर्ड्स का डाटा मिसिंग
कुछ फुटबॉल वेबसाइट्स की मानें तो 1952 के दौरान बिकान सेकंड डिविजन में खेले थे। उसके गोल रिकॉर्ड का डाटा मिसिंग है। यही कारण है कि उनका गोल स्कोर 759 ही माना गया है। वहीं, कुछ अन्य फुटबॉल वेबसाइट्स की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बिकान ने कुछ अनऑफिशियल मैच में गोल किए थे, जो आधिकारिक तौर पर मान्य नहीं किए गए।
मेसी 719 गोल के साथ 5वें नंबर पर
सबसे ज्यादा गोल की लिस्ट में पेले 757 गोल के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उनके बाद हमवतन रोमारियो हैं, जिन्होंने 743 गोल दागे। मेसी 5वें नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने अब तक 719 गोल किए हैं। फिलहाल, मेसी और रोनाल्डो के बीच 41 गोल का अंतर है।
फुटबॉलर | देश | कुल गोल |
क्रिस्टियानो रोनाल्डो | पुर्तगाल | 760 |
जोसफ बिकान | ऑस्ट्रिया | 759 |
पेले | ब्राजील | 757 |
रोमारियो | ब्राजील | 743 |
लियोनल मेसी | अर्जेंटीना | 719 |
मेसी ने रिकॉर्ड 6 और रोनाल्डो ने 5 बार बेलोन डी’ओर अवॉर्ड जीता
मेसी ने 2019 में रिकॉर्ड 6वीं बार बेलोन डी’ओर अवॉर्ड जीता था। जबकि रोनाल्डो ने 5 बार यह खिताब अपने नाम किया है। मेसी ने 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 में और रोनाल्डो ने 2008, 2013, 2014, 2016, 2017 में यह पुरस्कार अपने नाम किया।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…