नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने फेसबुक से डेटा चोरी करने के आरोप में कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर 5.62 लाख भारतीय फेसबुक यूजर्स का डेटा चोरी करने का आरोप है। ब्यूरो ने इस मामले में UK की कंपनी ग्लोबल साइंस रिसर्च लिमिटेड (GSRL) के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है।
CBI के मुताबिक, सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने कहा था कि GSRL ने भारत में गलत तरीके से करीब 5.62 लाख यूजर्स के पर्सनल डेटा को जुटाया। बाद में इसे कैंब्रिज एनालिटिका के साथ शेयर किया। कंपनी पर यह भी आरोप है कि इस डेटा का इस्तेमाल भारत में चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया गया।
क्या है मामला?
3 अप्रैल 2018 को कंपनी ने बताया था कि उसके पास भारतीयों का कोई फेसबुक डेटा नहीं है। इसके दो दिन बाद ही फेसबुक ने भारत सरकार को 5 अप्रैल 2018 को बताया कि कैंब्रिज एनालिटिका ने इंस्टॉल किए गए ऐप के जरिए करीब 5 लाख 62 हजार 455 भारतीयों के फेसबुक डेटा लिया है। अब इस मामले में केस दर्ज करने के बाद CBI ने जांच शुरू कर दी है।
क्या है कैंब्रिज एनालिटिका?
यह UK स्थित गूगल डेटा एनालिटिक्स कंपनी है। कंपनी पहली बार तब सुर्खियों में आई थी, जब इस पर डेटा मैन्युपुलेशन ट्रिक्स की मदद से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को जिताने में मदद करने का आरोप लगा था। वहीं, भाजपा ने 2019 आम चुनाव के लिए कांग्रेस पर क्रैंब्रिज एनालिटिका की सेवांए लेने का आरोप लगाया था। भाजपा ने राहुल गांधी के सोशल प्रोफाइल का कैंब्रिज एनालिटिका से जुड़ने पर सवाल उठाया था।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…