नई दिल्ली। चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है और तूने मुझे बुलाया शेरावालिए.. जैसे मशहूर गानों को आवाज देने वाले नरेंद्र चंचल का शुक्रवार को निधन हो गया। 80 साल के चंचल लंबे समय से बीमार थे और पिछले दो महीने से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
मां भजन गाती थीं, यहीं से सफर शुरू हुआ
अमृतसर के एक पंजाबी परिवार में 16 अक्टूबर 1940 को नरेंद्र चंचल का जन्म हुआ था। पिता चेतराम खरबंदा और माता कैलाशवती के घर जन्मे चंचल ने बचपन से ही मां को देवी के भजन गाते हुए सुना। इससे उन्हें भी संगीत में रुचि होने लगी। इसके बाद चंचल ने प्रेम त्रिखा से संगीत सीखा और वे भी भजन गाने लगे।
माता की चौकी, जगराते में गूंजती है चंचल की आवाज
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल ने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। उन्होंने न सिर्फ शास्त्रीय संगीत में अपना नाम कमाया, बल्कि लोक संगीत में भी लोगों का दिल जीता। चलो बुलावा आया है हो या ओ जंगल के राजा, मेरी मैया को लेके आजा जैसे भजन नरेंद्र चंचल की ही देन थे। माता की चौकी और जगराता में उनके भजन न गाए जाएं, ऐसा संभव नहीं था।
बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही फिल्मफेयर जीता
बॉलीवुड में उनका सफर राज कपूर के साथ शुरू हुआ। फिल्म बॉबी में उन्होंने ‘बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो’ गाना गाया था। इसी गाने के लिए उन्हें बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। उनका फिल्मी सफर भी खासा लंबा रहा है..
‘मिडनाइट सिंगर’ में जीवन के संघर्षों को बयां किया
उन्होंने लता मंगेशकर, मुकेश, जानी बाबू, मोहम्मद रफी, आशा भोंसले, महेंद्र कपूर, कुमार सानू और साधना सरगम जैसे नामी कलाकारों के साथ काम किया। ‘मिडनाइट सिंगर’ नाम की किताब में उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को बयां किया था।
1944 से हर साल वैष्णो देवी जाते थे, इस बार कोरोना ने रोका
वैष्णो देवी को लेकर उनकी खास आस्था थी। साल 1944 से लगातार माता वैष्णो देवी के दरबार में होने वाले जागरण में हाजिरी लगाते थे। इस साल कोरोना के चलते वे वहां नहीं जा सके थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…