नई दिल्ली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 746 अंकों की भारी गिरावट के साथ 48,878.54 पर बंद हुआ है। इससे पहले 21 दिसंबर 2020 को सेंसेक्स 1406 अंक नीचे बंद हुआ था। इसी के साथ ही 11 हफ्तों से लगातार जारी साप्ताहिक बढ़त भी थम गई। क्योंकि इस हफ्ते इंडेक्स 0.31% फिसल गया।
इस तरह की साप्ताहिक बढ़त 2009 में देखने को मिली थी। शुक्रवार को मेटल और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। NSE का बैंकिंग इंडेक्स तो एक समय 1,000 अंक गिर गया था।
BSE पर 64% शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स इंडेक्स में एक्सिस बैंक का शेयर टॉप लूजर रहा, जो 4.40% नीचे बंद हुआ है। BSE पर 3,117 शेयरों में कारोबार हुआ। 984 शेयर बढ़त और 1,996 गिरावट के साथ बंद हुए हैं। यानी 64% शेयर नीचे बंद हुए हैं। भारी गिरावट के चलते एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी घटकर 194.42 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह गुरुवार को 196.51 लाख करोड़ रुपए था।
निफ्टी 14,400 के नीचे बंद, लेकिन बजाज ऑटो में 11% की तेजी
NSE का निफ्टी इंडेक्स भी 218.45 अंक नीचे 14,371.90 पर बंद हुआ है। इसमें एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में 4-4% से ज्यादा की गिरावट रही। इसके अलावा JSW स्टील, ICICI बैंक और हिंडाल्को के शेयरों में भी 3.97% तक की गिरावट दर्ज की गई। NSE पर निफ्टी बैंक इंडेक्स 3.17% यानी 1,019 अंक और मेटल इंडेक्स 3.89% भी नीचे बंद हुए हैं।
वहीं, ऑटो सेक्टर में खरीदारी के चलते निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.43% ऊपर बंद हुआ है। इसमें बजाज ऑटो का शेयर कल के बंद भाव से 11.23% ऊपर बंद हुआ है। हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 3.99% की बढ़त रही। IT इंडेक्स में इन्फोएज का शेयर 3% ऊपर बंद हुआ है।
बाजार में भारी गिरावट की बड़ी वजह
ऑटो शेयरों में 10-15% तक की बढ़त की उम्मीद
मानस जायसवाल डॉटकॉम के फाउंडर और टेक्निकल एनलिस्ट मानस जायसवाल कहते हैं कि आज की गिरावट को सीधे तौर पर मुनाफावसूली कहा जा सकता है। क्योंकि बाजार रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसमें निवेशक ऊंचे भाव पर शेयर बेचकर मुनाफा काट रहे हैं। इसी तरह का ट्रेंड वैश्विक बाजारों में भी देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड तेजी के बीच ऐसा करेक्शन यानी गिरावट देखने को मिलता है। निवेशकों को गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए।
शुक्रवार को भारी गिरावट के बीच ऑटो शेयर सबसे ज्यादा बढ़े। मानस ने कहा कि यह सेक्टर अगले हफ्ते भी फोकस में रहेगा। आने वाले दो हफ्तों में निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 7-8% तक की बढ़त देखी जा सकती है। ऐसे में ऑटो शेयरों में 10-15% की भारी बढ़त देखने को मिल सकती है।
21 जनवरी को पहली बार सेंसेक्स 50 हजार के पार पहुंचा था
कल सेंसेक्स पहली बार 50 हजार को रिकॉर्ड स्तर को पार किया। कारोबारी दिन में इंडेक्स ने 50,184.01 का स्तर छुआ था। यह इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल है। अंत में इंडेक्स 167.36 अंकों की गिरावट के साथ 49,624.76 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी भी 54.35 अंक नीचे 14,590.35 पर बंद हुआ था।
NSE डेटा के मुताबिक 21 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध 1,614.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध 1039.48 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
एशियाई बाजारों में दबाव
शुक्रवार को एशियाई बाजारों भी गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.39%, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 1.57% और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.40% नीचे बंद हुआ। इसी तरह कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 0.64% नीचे बंद हुआ है। इससे पहले गुरुवार को यूरोप के शेयर बाजारों में भी गिरावट रही थी।
इसमें ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के शेयर मार्केट शामिल हैं, जबकि राहत पैकेज की उम्मीद से अमेरिकी शेयर बाजारों में नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए थे।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…