क्या राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की रणनीति से मजबूत होगी बीजेपी ?

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दो दिन लखनऊ प्रवास के दौरान मिशन- 2022 और पंचायत चुनाव की तैयारियों का पूरा खाका पार्टी संगठन, विधायकों, सांसदों के साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच रख दिया।

सबको उनकी भूमिकाओं का अहसास कराते हुए अधिक से अधिक समय जनता और कार्यकर्ताओं के बीच देने का संदेश दे गए। मंत्रियों, विधायकों, सासंदों को कर्तव्यनिष्ठा की पाठ भी पढ़ाई। संगठन के नेताओं से बोले गांवों में बूथ समितियों तक पहुंचे, रात्रि विश्राम भी करें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जाने के बाद प्रदेश भाजपा संगठन में उनके द्वारा दिए गए टास्क पर मंथन होने लगा है। विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव में पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन की रणनीतियां बनने लगी हैं।

प्रदेश सरकार के मंत्रियों की बैठक में नड्डा ने कहा था कि सरकार अच्छा काम कर रही है। इसके बावजूद जनता के प्रति जवाबदेही का पूरा ख्याल रखा जाए। कार्यपद्धति ऐसी हो जिससे जनता संतुष्ट दिखे। भाजपा की संस्कृति के मुताबिक ही कार्य व्यवहार हो, जिससे समाज में अच्छा संदेश जाए। मंत्रियों को क्षेत्र में बने रहने का संदेश भी दे गए।

संगठन के पदाधिकारियों को उन्होंने बूथ तक पहुंचने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का ज्ञान दिया। बड़े नेताओं को बूथ स्तर तक जाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ही उन्होंने यहां चिनहट मंडल की बैठक और लखनऊ महानगर व ग्रामीण के बूथ प्रभारियों के सम्मेलन में खुद शिरकत किया।

पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश पदाधिकारी सभी 98 संगठनात्मक जिलों में जाएं। सिर्फ शहरों में ना रहकर बूथ तक पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें। रात्रि विश्राम भी करें। पार्टी को सर्वस्पर्शी बनाने के काम को और आगे ले जाएं।

मिशन 2022 की तैयारियों में भाजपा आईटी व सोशल मीडिया सेल की बड़ी भूमिका होगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की उलब्धियों और योजनाओं को विभिन्न माध्यमों से जनता के बीच पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी इस सेल को दी गई है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

गिल, सुदर्शन की धमक से गुजरात की कोलकाता में ‘शुभ’ जीत

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…

8 hours ago

पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…

8 hours ago

अखिलेश यादव के बयान पर DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…

8 hours ago

हिन्दी विरोध की संकीर्ण राजनीति के दंश

-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…

9 hours ago

जगदीश टाइटलर के खिलाफ कोर्ट में अहम गवाही

नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…

9 hours ago

पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…

9 hours ago