Categories: दुनिया

मारा गया मेंगल बाघ: PAK आतंकी संगठन का सरगना अफगानिस्तान में ढेर

वॉशिंगटन। पाकिस्तान से ऑपरेट करने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना मेंगल बाघ अफगानिस्तान में मारा गया। अफगानिस्तान सरकार ने भी इसकी पुष्टि की है। क्लीनर से आतंकी बनने वाले बाघ के मारे जाने की खबर पहले भी कई बार आई थीं, लेकिन पहली बार किसी सरकार ने इसकी पुष्टि की है। अफगान मीडिया के मुताबिक, बाघ के घर के बाहर बम प्लांट किया गया था। उसके बाहर निकलते ही बम ब्लास्ट हुआ। उसके परिवार के कुछ सदस्य भी मारे गए हैं। बाघ पर अमेरिका ने 30 लाख डॉलर का इनाम रखा था।

नांगरहार में था मेंगल
पाकिस्तान के अखबार ‘द ट्रिब्यून’ के मुताबिक, मेंगल ने अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के बांदर डेरा में आलीशान घर बनाया था। वो वहीं से अपने संगठन की आतंकी साजिशों को अंजाम देता था। गुरुवार को उसके घर से बाहर निकलते ही एक तेज धमाका हुआ। धूल छंटने के बाद कुछ लाशें दिखाई दीं। इसमें एक लाश मेंगल की भी थी। बाकी शव उसके परिजनों के थे।

माना जा रहा है कि मेंगल को मारने के इरादे से ही उसके घर के बाहर बम प्लांट किया गया था।

सरकार ने पुष्टि की
प्रांत के गवर्नर जिया-उल-हक अमारखिल ने कहा- लश्कर-ए-इस्लाम आतंकी संगठन का सरगना मेंगल बाघ अचिन प्रांत में मारा गया है। उसके पहले भी कई बार मारे जाने की खबरें आईं थीं, इस बार मौत की पुष्टि की जा रही है। अमेरिका ने उस पर 30 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था। उसका संगठन वास्तव में तालिबान का ही हिस्सा है। इसने नाटो देशों के काफिले पर कई बार हमले किए हैं।

क्लीनर से आतंकी
बाघ के बारे में कहा जाता है कि वो 2006 के पहले ट्रक क्लीनर था। उसका पूरा नाम मेंगल बाघ अफरीदी था। वो तालिबान के संपर्क में आया और फिर आतंकी बन गया। उसने लश्कर-ए-इस्लाम संगठन की स्थापना की। उसकी उम्र 40 साल से कुछ ज्यादा थी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago