Categories: दुनिया

भारत के खिलाफ साजिश: पाकिस्तानी नौसेना के लिए चीन ने बनाया दूसरा लड़ाकू जहाज

बीजिंग। भारत के खिलाफ दो पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान फिर से साजिश रच रहे हैं। लद्दाख में भारतीय सेना से पीटे चीन ने अपने खास दोस्त पाकिस्तान के लिए दूसरा नौसैनिक लड़ाकू जहाज (Frigate) तैयार किया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन का यह Frigate बेहतर रडार प्रणाली और लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पाकिस्तान की समुद्री रक्षा और रक्षा क्षमता में वृद्धि होगी।

2017 में काॅन्ट्रैक्ट हुआ था
पाकिस्तानी नौसेना ने 054 ए/ पी टाइप के 4 वॉरशिप के निर्माण के लिए 2017 में चीन से काॅन्ट्रैक्ट किया था। पहला Frigate अगस्त 2020 में तैयार किया गया था। पाकिस्तान के लिए दूसरा लड़ाकू पोत शुक्रवार को शंघाई में तैयार किया गया।

यह चीन का सबसे एडवांस फ्रिगेट है
यह पोत चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) नौसेना का मुख्य आधार है। PLA के पास ऐसे 30 पोत हैं। नेवल मिलिट्री स्ट्डीज रिसर्च इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ रिसर्च फेलो झांग जुनशे ने कहा कि नया फ्रिगेट टाइप 054ए पर आधारित है और यह चीन का सबसे एडवांस फ्रिगेट है।

चीन से 8 पनडुब्बी का भी सौदा
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान नौसेना ने चीन से 8 पनडुब्बी का भी सौदा किया है। ये पनडुब्बी टाइप 039 बी युआन क्लास की है। यह डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है। जिसमें एंटी शिप क्रूज मिसाइल लगी होती हैं। एयर इंडिपैंडेंट प्रपल्शन सिस्टम के कारण इसमें कम आवाज होती है। जिससे इसे पानी के नीचे पता लगाना बहुत मुश्किल होता है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago