नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की शुरुआत हुए एक साल पूरे हो गए हैं। पिछले साल आज ही के दिन केरल में पहला मरीज मिला था। तब से अब तक 1 करोड़ 7 लाख 34 हजार 26 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। लॉकडाउन के बाद नए केस आने की रफ्तार 725% बढ़ गई थी। 17 सितंबर को देश में कोरोना पीक पर पहुंच गया। तब देश में 10.17 लाख एक्टिव केस थे। मतलब ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा था। तब भारत दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश था।
इसके बाद इसमें गिरावट शुरू हुई और जिस तेजी से नए केस बढ़ रहे थे, सितंबर के बाद उसके तीन गुना यानी 2200% की रफ्तार से लोग ठीक होने लगे। अब एक साल बाद सबसे अच्छी खबर ये है कि भारत दुनिया के टॉप-15 संक्रमित देशों की सूची से बाहर हो गया है।
हमारे यहां अब 1.67 लाख मरीज ही ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस मामले में दो दिन के अंदर तीन देश (पुर्तगाल, इंडोनेशिया और आयरलैंड) को पीछे छोड़कर भारत अब 17वें नंबर पर पहुंच गया है। 28 जनवरी तक भारत 14वें नंबर पर था।
अमेरिका, फ्रांस जैसे देश सबसे संक्रमित
दुनिया के टॉप-10 संक्रमित देशों में पहले नंबर पर अमेरिका है। यहां अभी 98 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। दूसरे नंबर पर फ्रांस है, जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 28 लाख है। यूके तीसरे, ब्राजील चौथे, बेल्जियम 5वें नंबर पर है। टॉप-15 संक्रमित देशों में रूस, इटली, सर्बिया, मैक्सिको, जर्मनी, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, यूक्रेन, पुर्तगाल और इंडोनेशिया भी शामिल हैं।
अब तक 1.04 करोड़ लोग ठीक हुए
शुक्रवार को देश में 13 हजार 53 नए केस मिले थे। 14 हजार 872 लोग ठीक हुए और 137 की मौत हो गई। अब तक 1.07 करोड़ मरीजों में से 1.04 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 54 हजार 184 मरीजों की मौत हुई है। 1 लाख 67 हजार 316 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
कोरोना अपडेट्स
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…