मॉस्को। रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी को वहां की अदालत ने ढाई साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि उन्होंने 2014 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोषी होने के बाद भी साढ़े तीन साल की अपनी निलंबित सजा की शर्तों का उल्लंघन किया। अदालत के इस फैसले के बाद एलेक्सी समर्थक सड़कों पर उतर आए। इस दौरान पुलिस से 1100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया।
नवेलनी को चुनाव लड़ने से रोका गया
44 वर्षीय एलेक्सी नवेलनी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चलाने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने 2018 में राष्ट्रपति चुनाव में उतरने की कोशिश की थी। लेकिन उन्हें एक आरोप में दोषी ठहरा दिया गया और चुनाव लड़ने से रोक दिया गया। पिछले साल 20 अगस्त को नोविचोक जहर दिए जाने के बाद से वह जर्मनी में अपना इलाज करा रहे थे।
जर्मनी से लौटते ही हिरासत में लिए गए
नवेलनी जर्मनी से लौटकर 17 जनवरी को जैसे ही मॉस्को एयरपोर्ट पर उतरे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इससे पहले उन्होंने कुछ वीडियो जारी किए थे। इनमें पुतिन पर आरोप लगाया था कि उनके पास शाही महल है, जिसमें विलासिता की चीजों के साथ जुआघर भी है। साथ ही पुतिन महिलाओं पर सरकारी खजाना लुटा रहे हैं।
रूस में लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे
रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी नवेलनी की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन चल रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पुतिन के खिलाफ रूस में यह अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन है। हालांकि, इसे लेकर पुतिन ने भी सख्त रवैया अपनाया है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…