Categories: बिज़नेस

शेयर मार्केट : पहली बार मार्केट कैप 200 लाख करोड़ के पार, सेंसेक्स 50,300

नई दिल्ली। बजट के दिन से बाजार में बढ़त जारी है। गुरुवार को शुरुआती गिरावट के बाद बाजार ने अच्छी रिकवरी की है। दोपहर में सेंसेक्स 108 अंक ऊपर 50,364.22 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले इंडेक्स दिन के सबसे निचले स्तर 49,926.45 को भी छुआ। सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर ONGC है। शेयर में 5.20% की बढ़त है। निफ्टी इंडेक्स भी 45.85 अंकों की बढ़त के साथ 14,835.80 पर कारोबार कर रहा है।

खास बात यह है कि लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी बढ़कर रिकॉर्ड 200 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

बाजार की बढ़त में सबसे आगे ऑटो और मेटल शेयर हैं। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.55% और मेटल इंडेक्स 2.20% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। एक्सचेंज पर 2,870 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,806 शेयर बढ़त और 920 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

 

4 फरवरी को हीरो मोटोकॉर्प, SBI सहित अन्य के आएंगे नतीजे
गुरुवार को वायदा एक्सपायरी है। आज SBI, हीरो मोटोकॉर्प, अदाणी पावर, अदाणी ट्रांसमिशन, HPCL, NTPC, टाटा पावर, जी एंटरटेनमेंट, गोदरेज एग्रोवेट, गोदरेज प्रॉपर्टीज, ट्रेंट, REC, चंबल फर्टिलाइजर सहित अन्य के तिमाही नतीजे आएंगे।

वैश्विक बाजारों में गिरावट
गुरुवार को वैश्विक बाजारों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.28%, जापान का निक्केई इंडेक्स 0.55% और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 0.48% नीचे कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 1.05% और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.73% फिसल गए हैं।

इससे पहले अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस, नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स सपाट बंद हुए थे। यूरोप के बाजारों में ब्रिटेन का FTSE, जर्मनी का DAX और फ्रांस का CAC इंडेक्स भी सपाट ही बंद हुए थे।

कल पहली बार सेंसेक्स 50 हजार के पार बंद हुआ था
3 फरवरी को सेंसेक्स 458 अंकों की बढ़त के साथ 50,255.75 पर और निफ्टी 142 अंक ऊपर 14,789.95 पर बंद हुआ था। बाजार की बढ़त में सरकारी बैंक और फार्मा सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे थे। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2.79% और PSU इंडेक्स 2.61% ऊपर बंद हुए थे।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कल नेट 2,520.92 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 399.74 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago