नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट स्थाई रखने का फैसला लिया है। इसके बाद बाजार में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स दिन के सबसे ऊंचे स्तर से 361 अंक फिसलकर 50,712.15 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, सुबह इंडेक्स ने पहली बार 51 हजार का रिकॉर्ड स्तर पार किया। इसी दौरान निफ्टी ने भी रिकॉर्ड स्तर 15 हजार अंकों को भी पार किया।
रिकॉर्ड बढ़त में बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1,030 अंकों की बढ़त के साथ 36,375.35 पर कारोबार कर रहा है। इसमें सबसे ज्यादा SBI का शेयर 13% ऊपर कारोबार कर रहा है।
नीचे दिए ग्राफिक से समझिए बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयर…
एक्सचेंज पर 45% शेयरों में बढ़त
एक्सचेंज पर 2,681 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,226 शेयरों में बढ़त और 1,316 में गिरावट है। इसमें 248 शेयर एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। रिकॉर्ड बढ़त के चलते लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 200.44 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
ब्रिटानिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा सहित 127 अन्य के आज आएंगे नतीजे
शुक्रवार को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पंजाब नेशनल बैंक, आदित्य बिरला कैपिटल, फ्यूचर कंज्यूमर, फोर्टिस हेल्थकेयर, गुजरात गैस, फाइजर, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया सहित 127 कंपनियां दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश करेंगी।
वैश्विक बाजारों में गिरावट
शुक्रवार को वैश्विक बाजारों में बढ़त दर्ज की जा रही है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.47%, जापान का निक्केई इंडेक्स 1.30% और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 0.97% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 0.76% और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.61% भी बढ़त में हैं।
इससे पहले अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस, नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स 1-1% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा यूरोप के बाजारों में सपाट कारोबार बंद हुए थे।
कल पहली बार लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 200 लाख करोड़ रुपए के पार हुआ
गुरुवार को BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 200.47 लाख करोड़ रुपए रहा। बाजार के प्रमुख इंडेक्स भी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। इसमें सेंसेक्स 358 अंकों की बढ़त के साथ 50,614.29 पर और निफ्टी 105 अंक ऊपर 14,895.65 पर बंद हुआ था।
बाजार की बढ़त में सरकारी बैंक और FMCG सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे थे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने कल नेट 1,936.74 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 768.55 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…