Categories: दुनिया

ट्रम्प की बेटी-दामाद की कमाई घटी: इवांका-कुशनर की कमाई एक साल में 20% कम

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका और दामाद जैरेड कुशनर की संपत्ति बीते साल में करीब 20 फीसदी घटी है। इवांका-जैरेड ने 2020 और 2021 के पहले 20 दिन के लिए अपनी आमदनी 874 करोड़ रुपए के बीच बताई है। यह एक साल पहले करीब 1,100 करोड़ रुपए थी। व्हाइट हाउस के सूत्रों के मुताबिक, कुशनर दंपती ने राष्ट्रपति भवन छोड़ने के महीने भर के भीतर ही अपनी संपत्ति और आमदनी का आधिकारिक खुलासा किया है।

कोरोना महामारी हो सकती है वजह
अमेरिका में अधिकारियों को अपनी संपत्ति और गैर-सरकारी आय का ब्योरा विस्तृत नहीं, बल्कि मोटे तौर पर एक रेंज में बताना होता है। इवांका और कुशनर व्हाइट हाउस में ट्रम्प के राष्ट्रपति काल में उनके सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे। लेकिन उन्होंने सरकारी सैलरी लेने से इनकार कर दिया था।

जानकारों का कहना है कि ट्रम्प प्रशासन के अंतिम दिनों में कुशनर दंपती और ट्रम्प की संपत्ति में आई गिरावट की वजह राष्ट्रपति के तौर पर ट्रम्प द्वारा लिए गए विवादास्पद फैसले और ट्रम्प की सत्ता जाने की संभावना के अलावा कोरोना महामारी हो सकती है।

अपने हालिया खुलासे में कुशनर दंपती ने अपनी संपत्ति 15-58 हजार करोड़ रुपए की रेंज में घोषित की है। जबकि 2017 में उन्होंने अपनी संपत्ति 14-57 हजार करोड़ रुपए की रेंज में घोषित की थी।

धर्म परिवर्तन कर जैरेड से शादी की थी इवांका ने
इवांका, ट्रम्प की पहली पत्नी इवाना की संतान हैं। इवांका के पति 40 वर्षीय जैरेड कुशनर यहूदी हैं। वे इन्वेस्टमेंट, रियल एस्टेट, और अखबार का अपना पारिवारिक बिजनेस संभालते हैं। इवांका ने 25 अक्टूबर 2009 को जैरेड कुशनर से शादी की थी। शादी के लिए इवांका ने यहूदी धर्म अपना लिया था।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago