Categories: देश

मालदा में नड्डा का रोड शो शुरू, बोले- ममता दीदी ने राज्य के किसानों के साथ किया अन्याय

माल्दा। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमा गया है। भाजपा शनिवार से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर रही है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंच चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले जनता को संबोधित किया और ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि ममता दीदी ने अपने राज्य में किसानों के साथ अन्याय किया है।

ममता दीदी अपनी जिद, अहंकार और अभिमान में हैं, जिसकी वजह से उन्होंने राज्य में पीएम किसान सम्मान योजना का लागू नहींं होने दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि राज्य में 70 लाख किसान इस लाभ से वंचित रहे। बता दें कि शुक्रवार रात को जेपी नड्डा कोलकाता पहुंचे। अब नड्डा मालदा में रोड शो कर रहे हैं।

इससे पहले माल्दा में एक रैली में नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में प्रधानमंत्री किसान निधि को लागू नहीं होने दिया। पर अब कह रही हैं कि वे इसे लागू करेंगी। ममता जी अब पछताए होत का, जब चिड़िया चुग गई खेत।

‘ममता का जय श्री राम पर गुस्सा क्यों आता है’
ममता जी ने अपने ईगो, अभिमान के कारण मोदीजी की कई योजनाओं को बंगाल में लागू नहीं होने दिया। किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि से वंचित रखा। अब कह रही हैं कि इन योजनाओं को लागू करूंगी। अब पछताए होत का, जब चिड़िया चुग गई खेत। अब तो बंगाल में जय श्री राम के नारे लग रहे हैं। उन्हें इन नारों पर गुस्सा क्यों आता है?

किसानों की सेवा की होती तो ममता जी ये दिन नहीं देखने पड़ते। बंगाल विकास में 24वें स्थान पर खड़ा है। सिंचाई की व्यवस्था नहीं है, अनाज के स्टोरेज की व्यवस्था नहीं है। मेरा आपसे निवेदन है- ममता जी को टाटा करें। बंगाल की जनता ने उन्हें भाइपो यानी नमस्ते करने का मन बना लिया है।

नड्डा ने जनता से पूछा टोल चोरी कौन कर रहा है, लोगों ने कहा- तृणमूल। नड्डा ने यह भी कहा कि ये मैं नहीं कह रहा, आप ही लोग कह रहे हैं। बंगाल के किसानों को फायदे के लिए महाराष्ट्र तक ट्रेन दे रहे हैं। आप बंगाल में कमल खिलाइए, उसके बाद बंगाल का जबर्दस्त विकास होगा।

एग्रीकल्चर सेंटर भी पहुंचे नड्‌डा
भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा मालदा में इंडियन सेंटर फॉर एग्रीकल्चर पहुंचे। यहां उन्होंने कॉम्प्रिहेंसिव खेती के बारे में जानकारी हासिल की। मीडिया से बातचीत करते हुए नड्‌डा ने कहा, ‘पहले यहां आम होता था लेकिन अब यहां और भी खेती होगी। मुझे खुशी है कि इसमें अब भारत सरकार योगदान देगी।’ इसके बाद उन्होंने किसानों के साथ खाना खाया।

पूरे राज्य में 5 रथ यात्राएं निकालेगी

भाजपा पूरे राज्य में ऐसी 5 रथयात्राएं निकालेगी। इस अभियान को भाजपा ने परिवर्तन यात्रा नाम दिया है। इसकी शुरुआत के लिए नवद्वीप को चुना गया है। यह 15वीं शताब्दी के संत चैतन्य महाप्रभु की जन्मस्थली है। दो यात्राओं में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं।

पुलिस ने कहा- पब्लिक मीटिंग की इजाजत है, रथयात्रा की नहीं
रथ यात्रा के लिए परमिशन पर शुक्रवार शाम तक संशय बना रहा। भाजपा ने मार्च के लिए मंजूरी मिलने का दावा किया है। वहीं, पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि हमने जेपी नड्‌डा की पब्लिक रैली को मंजूरी दी है। रथयात्रा जैसे किसी इवेंट के लिए अनुमति नहीं दी गई है।

घोष बोले- बंगाल में गेम चेंजर होंगी रथयात्राएं

इस सप्ताह की शुरुआत में पश्चिम बंगाल भाजपा ने महीने भर चलने वाले इस आयोजन के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी थी। इसमें पार्टी के कई बड़े नेताओं के आने का प्रोग्राम है। राज्य सरकार ने इसके लिए स्थानीय जिला प्रशासन से अनुमति लेने के लिए कहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ये रथयात्राएं पश्चिम बंगाल की राजनीति में गेम चेंजर साबित होंगी। इससे भाजपा के समर्थन में लहर चलेगी और ये TMC सरकार के ताबूत में आखिरी कील बनेंगी। इसी वजह से TMC अनुमति देने में देरी कर रही है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago