चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। लंच ब्रेक तक भारत ने पहली पारी में 2 विकेट गंवाकर 59 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 20 रन और कप्तान विराट कोहली 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शुभमन गिल 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने जेम्स एंडरसन के हाथों कैच कराया।
टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। भारत को पहला झटका 19 रन के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में लगा। वे 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आर्चर ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया। इंग्लिश टीम 578 रन पर ऑलआउट हो गई। रविचंद्रन अश्विन ने जेम्स एंडरसन (1 रन) को बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी को समेट दिया। भारत की ओर से अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, शाहबाज नदीम और इशांत शर्मा को 2-2 विकेट मिले।
11 साल बाद भारत में सबसे ज्यादा ओवर बल्लेबाजी
इंग्लैंड की टीम ने 190.1 ओवर बल्लेबाजी की। यह 2009 के बाद पहली बार है जब किसी विदेशी टीम ने भारत में 190+ ओवर बल्लेबाजी की। इससे पहले नवंबर, 2009 में श्रीलंका ने अहमदाबाद में 202.4 ओवर बल्लेबाजी की थी। बुमराह ने डॉम बेस को LBW कर आज पहला झटका दिया। वे 34 रन बनाकर आउट हुए। बेस और लीच ने 9वें विकेट के लिए 42 रन की पार्टनरशिप की।
16 साल बाद पहली पारी में सबसे लंबी बल्लेबाजी
इंग्लैंड टीम ने 16 साल बाद टेस्ट की पहली पारी में 190 से ज्यादा ओवर बल्लेबाजी की। इससे पहले नवंबर, 2004 में साउथ अफ्रीका ने कानपुर में भारत के खिलाफ पहली पारी में 190.4 ओवर बल्लेबाजी की थी।
भारतीय गेंदबाजों ने 20 नो बॉल फेंके
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 20 नो बॉल फेंके। 11 साल में पहली बार है जब भारत ने अपने घर में 20 या इससे ज्यादा नो बॉल फेंके हैं। भारत ने आखिरी बार नवंबर, 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 20 नो बॉल फेंके थे।
गेंदबाज | नो बॉल फेंके |
जसप्रीत बुमराह | 7 |
शाहबाज नदीम | 6 |
इशांत शर्मा | 5 |
रविचंद्रन अश्विन | 2 |
अश्विन ने सबसे ज्यादा ओवर गेंदबाजी की
अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में अब तक 55.1 ओवर गेंदबाजी की। यह ओवर के मामले में उनके द्वारा एक पारी में की गई सबसे ज्यादा गेंदबाजी है। इससे पहले उन्होंने 2011/12 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में एक पारी में 53 ओवर गेंदबाजी की थी।
ओवर | खिलाफ | जगह | साल |
55.1 | इंग्लैंड | चेन्नई | 2020/21 |
53.0 | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 2011/12 |
52.5 | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 2018/19 |
52.3 | इंग्लैंड | कोलकाता | 2012/13 |
52.1 | वेस्टइंडीज | मुंबई | 2011/12 |
दूसरा दिन रूट के नाम रहा, डबल सेंचुरी लगाई
दूसरा दिन भी रूट के नाम रहा। वे भारतीय जमीन पर पिछले 10 साल में दोहरा शतक जमाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए। वे 377 बॉल पर 218 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले नवंबर, 2010 में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम ने हैदराबाद टेस्ट में 225 रनों की पारी खेली थी।
इंग्लैंड ने शनिवार को 3 विकेट पर 263 रन से आगे खेलना शुरू किया। रूट और बेन स्टोक्स ने चौथे विकेट के लिए 124 रन जोड़े। इस दौरान स्टोक्स ने टेस्ट करियर की 23वीं फिफ्टी लगाई। वहीं, रूट ने सिक्स लगाकर अपनी 5वीं डबल सेंचुरी पूरी की। स्टोक्स 118 बॉल पर 82 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रूट ने ऑली पोप के साथ 86 रन की पार्टनरशिप की। पोप 34, जोस बटलर 30 और जोफ्रा आर्चर शून्य पर आउट हुए।
दोहरा शतक लगाने वाले रूट के नाम रिकॉर्ड :
पहले दिन इंग्लैंड के 3 विकेट गिरे
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन 3 विकेट गंवाए थे। ओपनर रॉरी बर्न्स और सिबली ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 63 रन की पार्टनरशिप की। इंग्लैंड का पहला विकेट रॉरी बर्न्स के रूप में गिरा। वे 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डैनियल लॉरेंस शून्य पर पवेलियन लौटे। सिबली ने रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 200 रन की पार्टनरशिप की। यह 2013 के बाद भारत के खिलाफ भारत में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। सिबली 87 रन बनाकर आउट हुए।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…