Categories: दुनिया

चीनी जहाज जापान की समु़द्री सीमा में घुसे, जापान ने कहा- यह हरकत बर्दाश्त नहीं

टोक्यो। जापान और चीन के बीच शनिवार को टकराव की स्थिति बन गई। जापान का कहना है कि चीनी नौसेना के जहाजों ने उसकी समुद्री सीमा में घुसपैठ की है। इस मामले में सरकार ने चीन के सामने विरोध भी दर्ज कराया। जापान ने कहा कि चीनी सेना के जहाज पूर्वी चीन सागर में उसके अधिकार वाले आईलैंड्स के पास पहुंच गए थे। चीन भी इन पर दावा करता रहा है। वह बार-बार इस इलाके में घुसपैठ करता है।

जापानी विदेश मंत्रालय के एक सीरियर अफसर ने कहा कि चीन के जहाजों की यह हरकत बर्दाश्त करने लायक नहीं है। चीनी कोस्टगार्ड के 2 जहाजों ने शनिवार को सेनकाकू आईलैंड्स का रुख किया। चीन में इन्हें दियाओयू के नाम से जाना जाता है। चीनी जहाजों ने कथित तौर पर जापान की मछली पकड़ने वाली 2 बोट को रोकने की कोशिश की।

उन्हें रोकने के लिए जापानी कोस्टगार्ड ने अपने जहाज रवाना कर दिए। तोपों से लैस चीन का एक जहाज जापान की सीमा के करीब देखा गया। हाल में चीन ने एक कानून लागू किया है। इसके तहत विदेशी जहाजों पर हथियारों का इस्तेमाल करने और उन्हें तबाह करने की अनुमति दी गई है। इस कानून के लागू होने के बाद यह घुसपैठ का पहला मामला है।

चीन की दादागीरी जारी
कुछ महीने पहले ही खबरें आई थीं कि चीन की सेना ने ताइवान से सटे दक्षिण पूर्वी तट पर नौसैनिकों की तादाद बढ़ा दी है। चीन यहां से एक दशक से भी ज्यादा समय से तैनात पुरानी डीएफ-11 और डीएफ-15 मिसाइलों को हटा रहा है। इनकी जगह आधुनिक सुपरसोनिक डीएफ-17 मिसाइलें तैनात कर रहा है। ये मिसाइलें ज्यादा दूरी तक वार कर सकती है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने रक्षा विशेषज्ञों के हवाले से जारी रिपोर्ट में इसका दावा किया था।

पाकिस्तान को दिया लड़ाकू जहाज
चीन ने अपने खास दोस्त पाकिस्तान के लिए हाल में दूसरा नौसैनिक लड़ाकू जहाज तैयार किया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह बेहतर रडार सिस्टम और लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस है। इससे समुद्र में पाकिस्तान की ताकत बढ़ जाएगी। पाकिस्तानी नौसेना ने 054 ए/ पी टाइप के 4 वॉरशिप के निर्माण के लिए 2017 में चीन से करार किया था। पहला जहाज अगस्त 2020 में तैयार किया गया था।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago