अमेठी। उत्तर प्रदेश में खनन घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे शुभम् प्रजापति ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार सुबह शुभम का शव अमेठी में रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला है। हालांकि, मृतक के बड़े भाई ने इसे हत्या करार दिया है। SP अमेठी समेत GRP प्रतापगढ़ की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस की जांच जारी है।
मौत के कारणों का पता नहीं चला
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के छोटे भाई जगदीश प्रजापति का बेटा शुभम् प्रजापति अभी राजनीति में सक्रिय नहीं था। गुरुवार को गांव में तेरहवीं का कार्यक्रम था। इसमें प्रजापति का पूरा परिवार शामिल था। शुभम् भी वहीं पर था। लेकिन, शुक्रवार सुबह उसका शव सदर कोतवाली के खेरौना गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर पाया गया। राहगीरों ने इसकी सूचना GRP और पुलिस को दी। GRP प्रतापगढ़ के जवानों ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस को अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
मृतक के भाई ने कहा कि राजनीतिक द्वेषवश पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। साजिशकर्ताओं ने ही शुभम् को मारने के बाद ट्रैक पर ले जाकर फेंक दिया। मेरा भाई ऐसा नहीं था। वह सुसाइड नहीं कर सकता है। लेकिन रात में कुछ लोग उसको शराब आदि पिलाकर पंचायत चुनाव के राजनैतिक द्वेष से ऐसा करके मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है।
शरीर पर नहीं मिले कोई चोट के निशान
पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया की GRP ने मौके की परिस्थितियों की पड़ताल की है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। यह एक सुसाइड का मामला है। अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…