सियासत: अब 15 फरवरी को मेरठ और बिजनौर में किसान महापंचायत करेंगी प्रियंका गांधी

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 15 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ और बिजनौर का दौरा करेंगी। इस दौरान वे किसान महापंचायतों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। मेरठ में जहां सरधना विधानसभा क्षेत्र में तो वहीं बिजनौर में कैली गांव में किसान महापंचायत होगी। इस दौरान वे कुछ किसान परिवारों से भी मिल सकती हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी ने 10 फरवरी को सहारनपुर के चिलकाना में महापंचायत को संबोधित किया था।

इस दौरान उन्होंने मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन किए थे तो रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह में जियारत की थी।

27 जिलों में महापंचायत का प्लान
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी यशपाल सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने ‘जय जवान जय किसान’ नारे के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में किसान महापंचायत करने का प्लान बनाया है। 10 फरवरी को सहारनपुर से इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम के तहत मेरठ और बिजनौर में 15 फरवरी को महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें कांग्रेस महासचिव शामिल होकर इसे संबोधित करेंगी।

सहारनपुर में अलग अंदाज में दिखी थीं प्रियंका गांधी
10 फरवरी को सहारनपुर के चिलकाना में हुई महापंचायत में प्रियंका गांधी वाड्रा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था। प्रियंका काला कुर्ता, गले में भगवा गमछा और माथे पर लाल टीका लगाकर महापंचायत में पहुंचीं थी।

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था कि नए कृषि कानून राक्षस की तरह हैं, इन्हें पूंजीपतियों के लिए बनाया गया है। एक कानून खरबपतियों को फायदा पहुंचाएगा। दूसरे कानून से मंडिया खत्म हो जाएंगी। इस कानून से आपको उपज का सही दाम नहीं मिल पाएगा।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago