नई दिल्ली। इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत से पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। मार्केट में ब्रेंट ऑयल का दाम 61 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। इससे देश में बिक रहे फ्यूल प्राइस का गणित बिगड़ रहा है।
ऐतिहासिक स्तर पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल
देश की तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी पेट्रोल के दाम में 29 पैसे और डीजल में 35 पैसे बढ़ोतरी की है। दिल्ली में पेट्रोल 88.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.38 रुपए पर बिक रहा है। फ्यूल प्राइसेज में यह लगातार चौथा दिन है। गुरुवार को भी कंपनियों ने पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 27 पैसे महंगा किया था। इससे पहले जुलाई 2020 में डीजल की कीमत 81.94 प्रति लीटर तक पहुंचा था।
नतीजतन, मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर बिक रहे हैं। शुक्रवार को मुंबई में पेट्रोल 94.62 रुपए प्रति लीटर और डीजल 85.30 रुपए पर बिक रहा है। यह देश में किसी भी मेट्रो शहर में सबसे महंगा है।ऐसे में अगर कच्चे तेल के दाम में आगे और वृद्धि होने पर पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर को भी पार कर सकता है।
एक साल में पेट्रोल 20 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ
राजधानी में 2021 में अब तक पेट्रोल का दाम 4.33 रुपए प्रति लीटर और डीजल का 4.51 रुपए महंगा हो चुका है। पेट्रोल-डीजल के दाम 2021 में अब तक 16 बार बढ़ाए जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक साल में पेट्रोल 20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 15 रुपए महंगे हुए हैं।
रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. (IOCL) के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर, BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर और HPCL कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर दाम पता कर सकते हैं।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…