Categories: गैजेट्स

Google Map की होगी छुट्टी? भारत को मिलेगा ये स्वदेशी नेविगेशन ऐप, ISRO ने किया ऐलान

भारत को अपना खुद का नेविगेशन ऐप मिलेगा। साथ ही मैपिंग पोर्टल और भू-स्थानिक डेटा सर्विस उपलब्ध होगी। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने लोकेशन एंड नेविगेशन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर MapMyIndia के साथ मिलकर एक साझेदारी की है, जो भारत को स्वदेशी नेविगेशन सर्विस उपलब्ध कराएगी।

MapmyIndia के सीईओ और एक्जीक्यूटिव डॉयरेक्ट्र रोहन शर्मा ने कहा कि इसरो की तरफ से सैटेलाइट इमेज और ऑब्जर्वेशन डेटा उपलब्ध कराएगा। जबकि MapmyIndia डिजिटल तरीक से सर्विस उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि यह भारत के आत्मनिर्भर भारत अभियान में मील का पत्थर साबित होगा।

ऐसे में यूजर को नेविगेशन सर्विस, मैप और भू-स्थानिक सेवाओं के लिए विदेशी संस्थाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। रोहन शर्मा ने कहा कि अब आपको Google Map, Google Earth की जरूरत नहीं रहेगी।

ISRO के मुताबिक डिपॉर्टमेंट ऑफ स्पेस ने MapmyIndia के साथ साझेदारी की है। इसमें NavIC, Bhuvan जैसी स्वदेशी सर्विस की मदद ली जाएगी। बता दें कि इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) को NavIC (Navigation with Indian Constellation) कहा जाता है।

यह भारत का स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम है, जिसे ISRO ने विकसित किया है। वही Bhuvan एक केंद्रीय जियो-पोर्टल है, जिसे इसरो ने विकसित और होस्ट किया है। इसमें भू-स्थानिक डेटा सर्विस और एनालिस्स के लिए टूल हैं।

क्या होगा खास

  • स्वदेशी नेविगेशन ऐप कई मायनों में Google Map से खास होगा।
  • इसमें भारत सरकार के दिशा निर्देश के आधार पर सीमावर्ती इलाकों को दर्शाया जाएगा।
  • इसमें भारत की एकता, अखंडता का खास ख्याल रखा जाएगा।
  • इसमें रियल सैटेलाइट इमेज मिलेंगी, जिसे इसरो की तरफ से उपल्बध कराया जाएगा।
  • स्वदेशी नेविगेशन ऐप बिल्कुल मुफ्त होगा।
  • स्वदेशी नेविगेशन ऐप कोई विज्ञापन बिजनेस मॉडल के साथ नहीं आएगा।
  • MapmyIndias का मैप भारत के करीब सभी 7.5 लाख गांवो, 7500 से ज्यादा शहरों की सड़क, बिल्डिंग को कवर करता है। साथ ही देशभर के सभी 63 लाख किमी. रोड नेटवर्क की डिटेल है। मैप माई इंडिया करीब 3 करोड़ स्थानों की जानकारी उपलबध कराता है।

 

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago