Categories: देश

कश्मीर में फिर गिरा पारा, हिमाचल में धूप

श्रीनगर। कश्मीर की वादियों ने बर्फ की चादर लपेटनी शुरू कर दी है इसके साथ की कड़ाके की ठंड ने भी आम जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रही। श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यहां बीती रात मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आगामी सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और रात के दौरान आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

पहलगाम में तापमान शून्य से 5.5 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 4.0 डिग्री नीचे, लेह में शून्य से 10.6 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 9.7 डिग्री नीचे, कटरा में शून्य से 3.4 डिग्री नीचे, बनिहाल में शून्य से 2.5 डिग्री नीचे और भदरवाह में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उन्होंने कहा, ‘‘कारगिल के द्रास कस्बे में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो कि विश्व का दूसरा आबादी वाला सबसे ठंडा स्थान है।

वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश की पहाडिय़ों में सर्द मौसम के बीच धूप खिली है। मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ‘‘राज्य भर में धूप खिली है लेकिन कई स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु से नीचे है। लाहौल-स्पीति का मुख्यालय केलांग राज्य में सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

हमारे सूत्रों से मिल रही खबरों के अनुसार किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि मनाली में तापमान शून्य से 0.6 डिग्री नीचे, धर्मशाला में 8.6 डिग्री और डलहौजी में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि मौसम आज भी शुष्क रहेगा। वहीं कड़ाके की ठंड ने लोगों को रजाई में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago