UP की इस बेटी ने हासिल किया ओलम्पिक का टिकट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ की अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप के रेस वॉक में नया रिकॉर्ड कायम करते हुए सोना जीता है। इसके साथ ही उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। रांची में चल रही चैम्पिशिप में प्रियंका ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए शनिवार को 20 किलोमीटर की वॉक 1:28: 45 घंटे में पूरा कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। इसके साथ ही उन्होंने नया रिकॉर्ड भी दर्ज कराया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड पिछले साल राप्रियंका गोस्वामी ने नया इतिहास रचकर सूबे का मान बढ़ा दिया है। उनकी इस कामयाबी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने बधाई दी है। इससे पहले उनको रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड के लिए चुना गया था लेकिन वो कैम्प में हिस्सा लेने की वजह से लखनऊ में अवॉर्ड नहीं ले सकी थी।

ऐसे में यूपी से एक और खिलाड़ी ने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है। उनसे पहले यूपी के युवा निशानेबाज सचिन चौधरी ने भी ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है जबकि बनारस के शिवपाल सिंह ने जेवलिन थ्रो में टोक्यो ओलम्पिक में अपना स्थान पक्का किया है। अब अंतरराष्ट्रीय रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी ने ओलम्पिक में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

प्रियंका गोस्वामी राष्ट्रीय स्तर अपनी अलग पहचान बना चुकी है। उन्होंने रांची में नया रिकॉर्ड बनाकर ओलम्पिक के लिए भारतीय उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। बता दें कि पिछले साल कोरोना की वजह से ओलम्पिक को पहले टाल दिया गरूा था लेकिन इस साल ओलम्पिक आयोजित किया जायेगा। ऐसे में भारतीय खिलाडिय़ों को अपनी तैयारी करने का और अच्छा वक्त मिल गया है।

उधर ओलम्पिक में क्वालीफाई करने पर राजधानी लखनऊ के एथलीटों ने खुशी जाहिर की है और उम्मीद की है प्रियंका ओलम्पिक में देश के लिए पदक जीतेगी।

 

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

गिल, सुदर्शन की धमक से गुजरात की कोलकाता में ‘शुभ’ जीत

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…

6 hours ago

पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…

6 hours ago

अखिलेश यादव के बयान पर DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…

6 hours ago

हिन्दी विरोध की संकीर्ण राजनीति के दंश

-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…

6 hours ago

जगदीश टाइटलर के खिलाफ कोर्ट में अहम गवाही

नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…

6 hours ago

पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…

6 hours ago