नया रिकॉर्ड: सेंसेक्स में 570 अंकों की बढ़त, इंडेक्स पहली बार 52 हजार के पार

नई दिल्ली। शेयर बाजार में अच्छे घरेलू संकेतों के चलते रिकॉर्ड बढ़त है। BSE सेंसेक्स सोमवार को पहली बार 52 हजार के स्तर पार कर गया है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स ने भी 15,300 के स्तर को पार किया है। बाजार की बढ़त में बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं।

सुबह 11:05 बजे सेंसेक्स 570 अंकों की बढ़त के साथ 52,115.08 पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने हाइएस्ट लेवल 52,141.67 को भी छुआ। इंडेक्स में सबसे ज्यादा बजाज फाइनेंस का शेयर 2.56% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी 2-2% से ज्यादा की बढ़त है।
बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए…

 

एक्सचेंज पर 2,815 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,512 शेयरों में बढ़त और 1,166 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 205.45 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह 12 फरवरी को 203.92 लाख करोड़ रुपए रहा था।

मजबूत घरेलू संकेत: जनवरी में रिटेल महंगाई दर मापने वाला कंज्युमर प्राइस इंडेक्स (CPI) 4.06% रहा, जो दिसंबर में 4.59% रहा था। इसकी मुख्य प्रमुख वजह सब्जी सहित खाने-पीने की कीमत में कमी रही। सालाना आधार पर जनवरी में सब्जियों के दाम 15.84% कम हुए। नेशनल स्टैटेस्टिकल ऑफिस (NSO) के मुताबिक दिसंबर में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन इंडेक्स (IIP) भी 1% बढ़कर 135.9 रही। इसके अलावा जनवरी में GST कलेक्शन भी रिकॉर्ड 1.20 लाख करोड़ रुपए रहा।

अच्छे तिमाही नतीजे: निफ्टी इंडेक्स में शामिल प्रमुख कंपनियों ने दिसंबर तिमाही के अच्छे नतीजे पेश किए हैं। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक और ICICI बैंक सहित प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। कंपनियों को फेस्टिव सीजन का भी सपोर्ट मिला। इसके अलावा कोरोना संक्रमितों के मामले भी लगातार घट रहे हैं। देश में वैक्सीनेशन दूसरा चरण भी शुरु हो गया है।

एशियाई बाजार में मजबूत बढ़त

दुनियाभर में आर्थिक रिकवरी और कोरोना वैक्सीन की पहुंच से शेयर बाजार में अच्छी बढ़त है। जापान का निक्केई इंडेक्स 349 अंक यानी 1.18% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स में 1-1% की बढ़त है। वहीं, निवेशकों ने शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में एनर्जी, फाइनेंशियल और मैटेरियल शेयर खरीदे और बड़े टेक्नोलॉजी शेयर बेचे थे। इसके चलते S&P 500 और नैस्डैक इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे।

शुक्रवार को सपाट बंद हुआ था बाजार
शेयर बाजार 12 फरवरी को सपाट बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 12.78 अंक ऊपर 51,544.30 पर और निफ्टी 10 अंक नीचे 15,163.30 पर बंद हुए थे। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 37.33 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 597.62 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago