Categories: राजनीति

…तो इस वजह से प्रियंका बढ़ा रही है मोदी सरकार की मुश्किलें

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार किसानों का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल प्रियंका गांधी इन दिनों किसानों के बीच लगातार जा रही है। इस वजह से मोदी सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी के बिजनौर में किसान महापंचायत के दौरान पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनको दो बार जनता ने चुना, क्योंकि उनसे लोगों को कुछ उम्मीद रही होगी।

प्रियंका ने यही नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा कि बार-बार रोजगार, किसानों की बात जरूर की पर उनके राज में कुछ नहीं हो पाया। प्रियंका गांधी ने गन्ना के रेट को लेकर सवाल किया और कहा 2017 से यहां गन्ना का रेट ही नहीं बढ़ा है। इसके बाद प्रियंका गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ हवाई जहाज खरीद लिए हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई है, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि साथ ही अब लोग अपनी मंडियां खोल सकेंगे, सरकारी मंडी में टैक्स लिया जाएगा। प्राइवेट मंडियों में MSP मिलना ही बंद हो जाएगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि फसल लेनी है या नहीं, वो उद्योगपति की मर्जी होगी।

प्रियंका गांधी ने एक बार फिर नये कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि नए कानून से केवल उद्योगपतियों का फायदा होगा और किसानों की कहीं पर सुनी ही नहीं जाएगी। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर तंज कसते हुए कहा कि मोदी अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में बैठे किसानों से मिलने नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम किसानों का मजाक उड़ाया और उन्हें आंदोलनजीवी-परजीवी कहा है। प्रियंका ने कहा कि मोदीजी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए। प्रियंका गांधी ने आगे  कहा कि आपको सत्ता पर बैठाया है, उनका आदर कीजिए और इन कानूनों को वापस लीजिए। इस सरकार के कार्यकाल में किसान, गरीब की कमर तोड़ी गई और अमीरों की मदद की गइ।

अपने भाषण के अंत में प्रियंका गांधी ने आंदोलन में जिन किसानों की मृत्यु हुई उनके लिए दो मिनट का मौन भी रखवाया। बता दें कि देश में इन दिनों किसान आंदोलन चल रहा है। सरकार और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन इसका नतीजा नहीं निकला है। हालांकि सरकार बार-बार कह रही है कि बातचीत के दरवाजे खुले हैं।

प्रियंका गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। लगभग आधे घंटे के भाषण के दौरान प्रियंका वाड्रा नरेंद्र मोदी और कृषि कानून के इर्द-गिर्द घूमती रहीं। उन्होंने किसानों से बात करते हुए कहा कि जनता ने मोदी को दो-दो बार क्यों पीएम बनाया। प्रियंका ने कहा लोगों के मन में भरोसा रहा होगा कि वो आपके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा पहली बार मोदी की सरकार आई तो बड़ी बड़ी बातें हुईं।

प्रियंका गांधी ने यहां सवाल किया कि, “2017 से यहां गन्ने का मूल्य ही नहीं बढ़ा है। मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ में हवाई जहाज खरीद लिया है। मोदी सरकार जो नए कानून लाई है, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं।”

बिजनौर के चांदपुर में किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि, “ये तीनों कृषि कानून किसानों के लिए नहीं खरबपतियों के लिए लागू किए गए हैं। किसान 80 दिनों से ठंड में दिल्ली बार्डर पर बैठे हुए हैं। साथ ही गर्मी का सामना कर रहे हैं, लेकिन मोदी कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। प्रधानमंत्री को पहले चुनाव में लोगों ने भरोसा करके जिताया, लेकिन प्रधानमंत्री ने भरोसा तोड़ा है। दूसरे चुनाव में रोजगार देने का वादा किया, लेकिन लोगों को अभी तक रोजगार नहीं मिला।”

वाड्रा ने कहा जब किसान ही मना कर रहा तो फिर क्यों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रहे हैं। जमाखोरी पर जवाहरलाल नेहरु ने कानून बनाया था। लेकिन अब फिर जमाखोरी होने लगी है। जमाखोरी हो रही है, इसे लेकर कोई रोक नहीं है।

उन्होंने तीनों कानूनों पर स्थिति साफ करते हुए बताया कि, “पहले कानून से जमाखोरी बढ़ेगी। दूसरे कानून से बड़े-बड़े उद्योगपतियों की जेबे भरेंगी। सरकारी मंडियां बंद होंगी। प्राइवेट मंडियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे आपका समर्थन मूल्य समाप्त हो जाएगा। तीसरे कानून से कांट्रैक्ट के तहत किसानों की फसल को वो खरीदेंगे। इसमें खास बात है कि आगे चलकर कांट्रैक्ट करने वाले आपका गन्ना नहीं लेगे। जिसके बाद किसान वेबस हो जाएगा। यह तीनों कानून पूजीपतियों के लिए बनाए गए हैं।”

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago