Categories: देश

LIVE: राहुल के सामने धर्मसंकटः कौन बनेगा मुख्यमंत्री, दिल्ली पहुंचे नेता

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस सवाल पर अभी भी फंसे हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को दिल्ली तलब कर लिया गया है। राजस्थान से सचिन पायलट व अशोक गहलोत, तो मध्य प्रदेश से कमलनाथ व ज्योतिरादित्य सिंधिया आज सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं। आपको बता दें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के नाम का ऐलान करेंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 90 में से 67 सीटें मिली हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं, जबकि अन्य पार्टियों के साथ उसका कुल समर्थन 107 हो गया है। राजस्थान में कांग्रेस के पास 99 सीटें हैं, बसपा ने भी उसे समर्थन का ऐलान किया है।

सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस डिप्टी सीएम के फॉर्मूले पर काम कर रही है। आज अशोक गहलोत और सचिन पायलट राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। दोनों राहुल के साथ नाश्ते पर इस मुद्दे को लेकर बैठक करेंगे। सभी विधायकों को जयपुर में रहने के लिए कहा गया है। बैठक को देखते हुए तीनों चुनावी राज्यों के नेता दिल्ली आएंगे। सुबह करीब 9.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष इस मुद्दे पर बैठक करेंगे। इसके अलावा राज्य की राजधानियों में भी पार्टी नेताओं की बड़ी बैठक होगी।

इससे पहले सचिन पायलट के समर्थकों ने जयपुर में नारेबाजी करते हुए सचिन पायलट को राजस्थान का CM बनाने की मांग की।
Thu, 13 Dec 2018 11:47:32  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थोड़ी देर में सचिन पायलट और अशोक गहलोत से मुलाकात करेंगे।
Thu, 13 Dec 2018 11:41:17  दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए सचिन पायलट के समर्थक। ये सभी सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।
Thu, 13 Dec 2018 11:29:47  इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आ रही है कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के आवास पर पहुंची हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए आज मुख्यमंत्रियों का निर्णय हुआ है।
Thu, 13 Dec 2018 11:28:32  कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा, हम गोपनीय चर्चाओं को सार्वजनिक नहीं कर सकते। विधायकों को यह अधिकार है कि वे अपना व्यक्तिगत विचार रख सकते हैं। CM कैंडिडेट पर आज निर्णय हो जाना चाहिए।
Thu, 13 Dec 2018 10:52:47 छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री का फैसला राहुल गांधी पर छोड़ा है। उनके द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा विधायक उसको स्वीकर करने के लिए तैयार हैं।
Thu, 13 Dec 2018 10:50:29 )मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम इस पर सबकी राय ले रहे हैं। जल्द ही इसका फैसला कर लिया जाएगा।
Thu, 13 Dec 2018 10:49:06  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम इस पर सबकी राय ले रहे हैं। जल्द ही इसका फैसला कर लिया जाएगा।
Thu, 13 Dec 2018 10:25:04 इस बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की है।
Thu, 13 Dec 2018 10:20:05 राजस्थान के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पहुंचे। पर्यवेक्षकों से बातचीत के आधार पर राहुल गांधी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम का ऐलान कर सकते हैं।
Thu, 13 Dec 2018 10:12:42 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस नेताओं के पहुंचना शुरू हो गया है। थोड़ी देर में सचिन पायलट और अशोक गहलोत भी राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।
Thu, 13 Dec 2018 09:57:27  आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच कुर्सी की जंग छिड़ी थी, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि पार्टी सिंधिया को मनाने में कामयाब रही, जिससे कमलनाथ के CM बनने का रास्ता तकरीबन साफ हो गया है।
Thu, 13 Dec 2018 09:52:39  मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायकों की एक बैठक शाम 4 बजे भोपाल में होगी।
Thu, 13 Dec 2018 09:47:56 मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का दौर जारी है। हालांकि मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ही करना है।
Thu, 13 Dec 2018 09:28:38 दिल्ली में अपने आवास पर पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट। वह आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। सचिन पायलट राजस्थान में कांग्रेस के लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में उनकी अहम भूमिका रही है।
दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत ने कहा, ‘पर्यवेक्षकों ने शांतिपूर्ण तरीके से हर किसी की राय ली है। CM पर अंतिम निर्णय राहुल गांधी को लेना था। पर्यवेक्षक दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस मुद्दे को लेकर चर्चा होगी और आज इस पर निर्णय लिया जाएगा। दरअसल, राहुल गांधी के सामने मुश्किल यह है कि तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री पद का कोई एक दावेदार नहीं है। राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। अब उन्हें दिल्ली बुला लिया गया है। राजस्थान की तरह मध्य प्रदेश में भी कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच कुर्सी की जंग छिड़ी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि पार्टी सिंधिया को मनाने में कामयाब रही। ऐसे में साफ है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ही मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। हालांकि औपचारिक ऐलान होना बाकी है। कांग्रेस के पास इन दो सूबों के अलावा अभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को फाइनल करने की चुनौती है, जहां 4 दावेदार मैदान में हैं।
admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago