नई दिल्ली। शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी है। BSE सेंसेक्स 103 अंकों की बढ़त के साथ 51,428.38 पर कारोबार कर रहा है। जबकि सुबह इंडेक्स दिन के सबसे निचले स्तर 51,039.97 को भी छुआ। सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2% की बढ़त है। निवेशक सबसे ज्यादा सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं।
NSE पर PSU बैंक इंडेक्स 1.47% की बढ़त के साथ 2,626.35 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 5.5 अंक ऊपर 15,124.45 पर कारोबार कर रहा है।
शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए…
एक्सचेंज पर 2,678 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,493 शेयर बढ़त और 1,035 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी घटकर 206.41 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह 18 फरवरी को 205.93 लाख करोड़ रुपए था।
जनवरी में 1.2 करोड़ लोगों को मिली नौकरी
भारत में बेरोजगारी दर मापने वाला प्राइवेट थिंक टैंक CMIE ने जनवरी का डेटा जारी कर दिया है। डेटा के मुताबिक जनवरी में यह 6.5% रही, जबकि दिसंबर में 9.1% रही थी। इसी दौरान रोजगार दर बढ़कर 37.9% हो गई है, जो दिसंबर में 36.9% रही थी। डेटा के मुताबिक जनवरी में 1.2 करोड़ लोगों को नौकरी मिली है। नतीजतन, देश में रोजगार लोगों की संख्या बढ़कर 40 करोड़ हो गई है, दिसंबर में यह 38.88 करोड़ थी। रोजगार मिलने का यह आंकड़ा लॉकडाउन के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा है।
घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या जनवरी में 77 लाख के पार
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के मुताबिक जनवरी में हवाई यात्रियों की कुल संख्या करीब 77.34 लाख रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 127.83 लाख रही थी। यानी यात्रियों की संख्या 39.50% कम रही। हालांकि यात्रियों की संख्या मासिक आधार पर रिकवर कर रही है। दिसंबर की तुलना में यह 5.5% ज्यादा है।
ग्लोबल मार्केट में बिकवाली
दुनियाभर के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। जापान का निक्केई इंडेक्स 347 अंकों की गिरावट के साथ 29,888 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हॉन्गकॉन्ग के हेंगसेंग, ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डिनरीज, कोरिया के कोस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी 1-1% की गिरावट है। इससे पहले गुरुवार को अमेरिका का डाओ जोंस इंडेक्स 119 अंक, नैस्डैक इंडेक्स 100 अंक और S&P 500 इंडेक्स 17 अंक नीचे बंद हुए थे। यूरोप में ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.40% नीचे बंद हुआ था।
बाजार में गुरुवार को भी मुनाफावसूली रही
शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 379.14 अंकों की गिरावट के साथ 51,324.69 पर और निफ्टी 89.95 अंक नीचे 15,118.95 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 903.07 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,217.34 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…