उन्नाव मामला: बुआ-भतीजी का हुआ अंतिम संस्कार, आज परिवार से मिलेंगी महिला आयोग सदस्य

उन्नाव। बबुरहा गांव में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृत बुआ-भतीजी का अंतिम संस्कार उन्हीं के खेत में किया गया है। अंतिम संस्कार के वक्त मौके पर कमिश्नर रंजन कुमार, IG लक्ष्मी सिंह, DM रवींद्र कुमार, SP आनंद कुलकर्णी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उनके परिवार को सौंपा था। लेकिन रात में परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। इससे पुलिस-प्रशासन बैकफुट पर आ गया था।

उधर, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरम शुक्ला आज बबुरहा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगी। कई अन्य सियासी दलों के लोग भी आज गांव पहुंचेंगे। इसको लेकर गांव को जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बल तैनात है। वहीं, कानपुर में भर्ती तीसरी लड़की रोशनी की हालत में अभी कोई सुधार नहीं है।

गांव में फोर्स तैनात।

उन्नाव में थी हाथरस कांड जैसे बर्ताव की आशंका
प्रशासन ने मृत लड़कियों के अंतिम संस्कार के लिए गुरुवार की शाम JCB बुला लिया था। प्रशासन ने रात में ही शवों को दफन करने के लिए प्लान बनाया था। लेकिन इसका ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। रात में जब पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिवार को सौंपा गया तो उन्होंने अगली सुबह तक के लिए अंतिम संस्कार टाल दिया।

तनाव को भांपते हुए आखिरकार प्रशासन ने बैकफुट पर आकर JCB गांव के बाहर खड़ी करा दी थी। बता दें कि हाथरस में एक युवती की मौत के बाद प्रशासन ने रात में ही उसका जबरन अंतिम संस्कार करा दिया था। गांव वालों को भी शक था कि यहां भी प्रशासन हाथरस जैसा बर्ताव कर सकता है।

रात में शव के पास बैठे परिजन।

रोशनी का कानपुर में चल रहा इलाज

बबुरहा गांव में 17 फरवरी की शाम काजल, कोमल और रोशनी संदेहास्पद परिस्थितियों में खेत में मिली थीं। काजल और कोमल की मौत हो गई है। रोशनी की हालत नाजुक है। उसका इलाज कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है। काजल के पिता ने घटना के 18 घंटे बाद गुरुवार को असोहा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पॉइजनिंग की पुष्टि हुई है, लेकिन तीनों ने खुद जहर खाया या खिलाया गया, यह अभी भी एक बड़ा सवाल है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

गिल, सुदर्शन की धमक से गुजरात की कोलकाता में ‘शुभ’ जीत

नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…

17 hours ago

पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का राजकीय शोक

नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…

18 hours ago

अखिलेश यादव के बयान पर DGP प्रशांत कुमार ने दिया जवाब

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…

18 hours ago

हिन्दी विरोध की संकीर्ण राजनीति के दंश

-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…

18 hours ago

जगदीश टाइटलर के खिलाफ कोर्ट में अहम गवाही

नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…

18 hours ago

पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…

18 hours ago