Categories: खेल

PL 2021 Auction: मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट और जानकारी

नई दिल्ली। पर्स में ज्यादा राशि नहीं होने के बाद भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) नीलामी में कुल सात खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर लिया। सबसे ख़ास बात नाथन कूल्टर नाइल का वापस आना है। उन्हें इस नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया था लेकिन अब 5 करोड़ रूपये की राशि में वापस खरीद लिया है। मुंबई की टीम में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी जगह मिली है।

मुंबई की टीम में एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, जिमी नीशम, युधवीर चरक, मार्को जैन्सन और अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया गया है। मुंबई ने ग्लेन मैक्सवेल के लिए भी लम्बी बोली लगाई थी लेकिन बाद में उन्होंने मैक्सवेल को जाने दिया।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की लिस्ट

रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, जिमी नीशम, युधवीर चरक, मार्को जैन्सन और अर्जुन तेंदुलकर।

मुंबई इंडियंस के लिए जेम्स नीशम को शामिल करना आसान रहा। उन्हें 50 लाख रूपये की राशि देकर खरीद लिया गया। उनके लिए लम्बी बोली प्रक्रिया नहीं चली। दिन के अंतिम खिलाड़ी के रूप में अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा गया और इसके साथ ही नीलामी प्रक्रिया समाप्त हो गई।

अन्य टीमों में बड़े नामों को देखते हुए मुंबई इंडियंस में भी दिग्गज नामों का आना जरूरी हो गया था। मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार की चैम्पियन है और इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन भी है, ऐसे में टीम में मजबूती लाना अहम चीज थी। हालांकि उनकी टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं जो अलग-अलग समय पर धाकड़ खेल के जरिये टीम को जीत दिलाई में सक्षम हैं और यह कई बार देखा भी गया है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

2 months ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

2 months ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

2 months ago