समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए 11 लाख रुपए का दान दिया है। अपर्णा यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। हाल ही में अखिलेश यादव ने राम मंदिर के लिए धन जुटाने वालों को चंदाजीवी कहा था। चर्चा है कि परिवार में ही राम मंदिर और धन संग्रह अभियान को लेकर मतभेद है।
अपर्णा यादव ने मंदिर निर्माण के लिए दान करते हुए कहा, ‘मैंने ये स्वेच्छा से किया है। मैं अपने परिवार के लिए जिम्मेदारी नहीं ले सकती। अतीत कभी भी भविष्य के बराबर नहीं होता है।’
धन संग्रह के नियमों में हुआ बदलाव
समर्पण निधि संग्रह अभियान में अब डिजिटल लेन-देन नहीं होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अब धन संग्रह के लिए UPI और बारकोड का इस्तेमाल नहीं होगा। गड़बड़ी मिलने की वजह से निर्णय लिया गया है। अभी जानकारी के अनुसार 1500 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। चंपत राय ने बताया देश मे सभी से अपील की जा रही है कि लोग चांदी न दें। उसकी कोई जरूरत अभी नहीं है।
20 फुट गहरी नींव खोदी गई
राम मंदिर निर्माण के लिए जन्मभूमि स्थल पर नींव खुदाई का काम चल रहा है। गर्भगृह स्थल पर 400 फुट लंबा व 250 फुट चौड़े स्थान पर खुदाई का कार्य चल रहा है। जहां पर लगभग 20 फुट तक मिट्टी को हटाया जा चुका है। अब गर्भगृह स्थल से मिट्टी को हटाए जाने के साथ सुरक्षित की किया जा रहा है।
इसे निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुनः परिसर में ही लगाया जा सकेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि भगवान श्रीराम के जन्म स्थान से देश के करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। इसके लिए बहुत से लोगों ने बलिदान भी दिया है।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…