मॉस्को| कोरोना संक्रमण से लड़ रही दुनिया की चिंता अब बर्ड फ्लू के मानव तक पहुंचने से बढ़ गई है। रूस ने शनिवार को कहा है कि उसके वैज्ञानिकों ने बर्ड फ्लू के H5N8 स्ट्रेन का मानव में ट्रांसमिशन का केस पकड़ा है। इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन को अलर्ट कर दिया गया है। रूसी स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ”बर्ड फ्लू (H5N8) का संक्रमण मानव तक पहुंचने की सूचना विश्व स्वास्थ्य संगठन को दे दी गई है।”
बर्ड फ्लू का यह स्ट्रेन बेहद संक्रामक है और पक्षियों के लिए जानलेवा होता है, लेकिन यह पहले कभी इंसानों में नहीं फैला था। रूस के स्वास्थ्य निगरानी विभाग के प्रमुख अन्ना पोपोवा ने कहा कि इसके वैज्ञानिकों ने वेक्टर लैब में एक पोल्ट्री फार्म के सात कर्मचारियों से स्ट्रेन का जेनेटिक मैटिरियल आइसोलेट किया है। यहां दिसंबर में बर्ड फ्लू फैला था।
उन्होंने यह भी कहा कि इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर कोई गंभीर प्रभाव नहीं दिखा है। पोपोवा ने इस खोज को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह समय बताएगा कि क्या वायरस म्यूटेट कर सकता है। पोपोवा ने कहा, ”ऐसे समय में इस म्यूटेशन की खोज अहम है जब वायरस में अभी मानव से मानव संक्रमण की क्षमता नहीं आई है, इससे हमें और पूरी दुनिया को संभावित म्यूटेशन के खिलाफ तैयारी का समय मिल गया है।”
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…