Categories: राजनीति

प्रियंका गांधी का तंज- गोवर्धन पर्वत बचाकर रखिएगा, कल को सरकार इसे न बेच दे

मथुरा। कांग्रेस ने मंगलवार को मथुरा में किसान महापंचायत की। इसमें पहुंची पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का विवेक मर चुका है। भगवान श्रीकृष्ण इनका अहंकार तोड़ेंगे। बृजवासियों के बीच प्रियंका ने कहा कि आप गोवर्धन पर्वत बचाकर रखिएगा, कल को सरकार इसे भी न बेच दे।

बांके बिहारी का नारा लगाया, किसानों के लिए मौन रखा
अपनी बात शुरू करने से पहले प्रियंका ने बांके बिहारी का जयकारा लगाया। सभा के दौरान कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इसके बाद प्रियंका ने कहा कि सरकार ने किसानों से तमाम वादे किए थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। गन्ने का बकाया पेमेंट नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लिए 2 विमान खरीदे, लेकिन किसानों का भुगतान न हो सका।

‘आने वाले वक्त में MSP पूरी तरह बंद हो जाएगी’
प्रियंका ने कहा कि सरकार ने पूंजीपतियों को जमाखोरी का लाइसेंस दे दिया है। अब वे जमाखोरी करेंगे और आने वाले वक्त में MSP पूरी तरह से बंद हो जाएगी। ये प्रधानमंत्री अहंकारी ही नहीं, कायर भी हैं। प्रियंका ने कहा संसद में राहुल गांधी ने मृत किसानो के लिए 2 मिनट का मौन रखने का समय मांगा तो एक भी भाजपा सांसद खड़ा नहीं हो पाया। इनमें अहंकार ही है।

हमारी सरकार आई तो रद्द होंगे काले कानून
प्रियंका गांधी ने कहा भाजपा सरकार ने अब तक सिर्फ अपने करोड़पति दोस्तों को ही मजबूत किया है। हम कहना चाहते हैं कि जब तक ये काले कानून वापस नहीं होंगे, हम लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार आई तो हम इन काले कानूनों को वापस लेंगे।

मंच के सामने पहुंची रेप पीड़िता
प्रियंका गांधी भाषण दे रही थीं, तभी एक युवती मंच के सामने आ गई। प्रियंका ने उसे देखकर भाषण बंद कर दिया और उसे अपने पास बुलाया। युवती के पिता ने बताया कि वह राजस्थान के भरतपुर के एक गांव से आए हैं। उनकी बेटी से पिछले साल 26 अप्रैल को दुष्कर्म किया गया था, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। राजस्थान में कांग्रेस की ही सरकार है, इसलिए वह प्रियंका गांधी से अपनी बात कहने आए हैं। प्रियंका ने उनकी बात सुनने के बाद भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस लड़की ने बहुत हिम्मत दिखाई है, उसकी हर तरह से मदद करेंगे।

वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन किए
किसान पंचायत के बाद प्रियंका गांधी वृंदावन गईं और बांके बिहारी के दर्शन किए। प्रियंका करीब 4 बजे मंदिर पहुंचीं। उन्होंने करीब 25 मिनट तक देहरी पूजन किया। सेवायत गोपी गोस्वामी ने पूजा कराई। प्रियंका ने विजिटर रजिस्टर में लिखा कि आपकी प्रार्थना से देश का, जनता का सबका मंगल हो।

प्रियंका ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में करीब 25 मिनट पूजा की।

दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि सरकार का, नेताओं का, प्रधानमंत्रीजी का कर्तव्य है कि वे जनता की आवाज सुनें और उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। किसानों के लिए अपशब्द कहना, उन्हें आतंकवादी कहना, देशद्रोही कहना बहुत बड़ा पाप है।

9 फरवरी को सहारनपुर से यूपी में किसान महापंचायतों की शुरुआत करने के बाद प्रियंका ने सहारनपुर के शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा की थी। यहां से वे एक दरगाह पर गई थीं। हाल में उन्होंने मौनी अमावस्या पर बेटी मिराया के साथ प्रयागराज पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई थी।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago