नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेज होने लगे हैं। यहां पिछले तीन दिन से मरीजों की एक्टिव संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मतलब हर दिन रिकवरी से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। ग़नीमत है कि अभी इनकी संख्या पहले की तरह बहुत ज्यादा नहीं है।
गुरुवार को राज्य में 220 लोग संक्रमित पाए गए और 188 लोग ठीक हुए। इस तरह 32 एक्टिव केस बढ़ गए। अब तक यहां 6 लाख 38 हजार 593 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 26 हजार 519 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 905 मरीजों की मौत हो गई। 1,169 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन 8 हजार से ज्यादा मरीज
महाराष्ट्र में 127 दिन के अंदर लगातार दूसरी बार 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को यहां 8807 और गुरुवार को 8702 लोग संक्रमित पाए गए। इसके पहले 21 अक्टूबर को 8,142 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले 24 घंटे में यहां 3,744 लोग ठीक भी हुए और 56 की मौत हो गई।
इस तरह से राज्य में अब तक 21 लाख 29 हजार 821 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 20 लाख 12 हजार 367 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 51 हजार 993 मरीजों की मौत हो चुकी है।
24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले
गुरुवार को देश में 16 हजार 562 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12 हजार 203 लोग रिकवर हुए और 118 की मौत हो गई। अब तक 1 करोड़ 10 लाख 63 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 7 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 56 हजार 861 मरीज ऐसे हैं जिनकी मौत हो गई। 1 लाख 52 हजार 849 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
कोरोना अपडेट्स
नई दिल्ली। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के दम…
नई दिल्ली। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का लंबी बीमारी के बाद…
लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा…
-ललित गर्ग-हिंदी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति का आक्रामक होना कोई नयी बात नहीं है…
नई दिल्ली। साल 1984 के सिख विरोधी दंगों में तीन सिखों की हत्या के आरोपी जगदीश…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, उनकी पत्नी और…