Categories: क्राइम

पानी के लिए खूनी संघर्ष: आगरा में रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या की

आगरा। गुरुवार रात पानी के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने अपने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी पूर्व फौजी व उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी का चचेराई ITBP (इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस) का जवान है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद कर ली गई है। वारदात के बाद से गांव में तनाव है। फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

टुल्लू पंप लगाकर पानी भरता था पूर्व फौजी

यह मामला थाना कागरोल क्षेत्र के गांव बेरी चाहर की है। रिटायर्ड फौजी राजेश सिंह के पड़ोस में हरदम उर्फ पप्पू सिंह (45 साल) का परिवार रहता है। राजेश का चचेरा भाई उमेश सिंह ITBP का जवान है। वह इन दिनों छुट्टी पर गांव में है। सप्लाई के पानी को लेकर दोनों परिवारों में विवाद आए दिन होता रहता है।

आरोप है कि गांव की टंकी से बस्ती में आने वाली पाइप लाइन में राजेश सिंह टुल्लू पंप लगाकर पानी भरता है। पप्पू सिंह का मकान ऊंचाई पर है, इसलिए उसके घर तक पानी नहीं पहुंचता है।

गुरुवार रात इसी विवाद को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा होने लगा। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में पहले मारपीट और लाठी-डंडे चले। जिसमें पप्पू सिंह के भाई खुशीराम, धर्मवीर, हरिओम और गोवर्धन के अलावा राजेश सिंह की तरफ से एक महिला घायल हो गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के मामला उस वक्त शांत हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर बाद रिटायर्ड फौजी राजेश सिंह और उसका भाई उमेश सिंह बंदूक लेकर पप्पू सिंह के घर पर धावा बोला। तभी राजेश सिंह ने अपनी बंदूक से पप्पू को गोली मार दी, जो उसके सीने में लगी। गोली लगने से पप्पू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दोनों आरोपियों को पकड़ा गया

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता, CO अछनेरा महेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाइसेंसी हथियार को कब्जे में ले लिया और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। CO ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी में सामने आया है कि एक सप्ताह भी पानी को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago