बिहारशरीफ। किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी मानवेन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। नाबालिग लड़की को भगाकर शादी करने व शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी नाबालिग को सबूत रहते बरी कर दिया। साथ ही नाबालिग दंपती को साथ रहने का आदेश भी दिया। अप्रैल 2019 में दोनों ने घर से भागकर शादी की थी। तक लड़के की उम्र करीब 17 साल और लड़की की उम्र 16 साल थी।
नजीर नहीं बनेगा यह फैसला
दोनों के नाबालिग रहने के कारण यह शादी कानूनी रूप से मान्य नहीं है। किशोर को सजा हो सकती थी, लेकिन जज ने कहा है कि लड़की और उसके चार महीने के बच्चे के हित को देखते हुए यह आदेश दिया है। कोई पक्षकार दूसरे केस में ऐसे अपराध की गंभीरता कम करने के लिए इस फैसले का नजीर के रूप में इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।
कोर्ट ने इन वजहों से नाबालिग आरोपी को बरी किया
कुल 5 लोगों को आरोपी बनाया गया था
लड़की के पिता ने लड़के के अलावा उसके माता-पिता और दो बहनाें काे आराेपी बनाया था। हालांकि, जांच के बाद सिर्फ लड़के के खिलाफ आरोप पत्र दिया था। अगस्त 2019 को किशोरी ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया था कि वह अपनी मर्जी से लड़के के साथ भागी थी और शादी की थी।
3 से 10 साल तक की सजा हो सकती थी
लड़के पर धारा 366ए के तहत नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने जैसे गंभीर आरोप थे। ऐसे में उसे 3 से 10 साल तक की सजा हो सकती थी। लड़की को नारी निकेतन भेजना पड़ता। इसका असर बच्चे की देखरेख पर भी पड़ता।
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…