नई दिल्ली। मार्च महीने में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। मार्च में 11 को महाशिवरात्रि और 29 मार्च को होली के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा इस महीने में तारीख को कुल 4 रविवार हैं। इसके अलावा 13 को दूसरा और 27 को चौथे शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। हम आपको बता रहे हैं कि कहां, कब और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे।
15 और 16 मार्च को बैंकों की हड़ताल
15 और 16 मार्च को बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। ये हड़ताल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ की जा रही है। जिन बैंकों का निजीकरण होना है उनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नाम शामिल है।
हड़ताल के कारण लगातार 4 दिन बैंक बंद
हड़ताल के कारण बैंक लगातार 4 दिन तक बंद रहेंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है और बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 14 मार्च को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। यानी अगल ये हड़ताल हुए तो 13 मार्च से लेकर 16 मार्च कर बैंकों में कामकाज ठप रहेंगे।
तारीख | बंद रहने का कारण |
5 | रविवार |
11 | महाशिवरात्रि |
13 | दूसरा शनिवार |
14 | रविवार |
15 | हड़ताल |
16 | हड़ताल |
21 | रविवार |
27 | चौथा शनिवार |
28 | रविवार |
29 | होली |
30 | भाई दूज/ होली |
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…
अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…
दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…