ताज हो रहा बदरंग: ताजमहल सफेद संगमरमर को हरा कर रहा गोल्डी काइरो नोमस

नई दिल्ली। अपनी भव्यता के लिए दुनियाभर में मशहूर ताजमहल की सुंदरता पर खतरा मंडरा रहा है। सफेद संगमरमर हरे हो रहे हैं। ऐसा गोल्डी काइरो नोमस नाम के कीट के चलते हो रहा है। यमुना की तलहटी में पनप रहे कीड़े उड़कर ताजमहल की दीवार पर चिपक जाते हैं। ताजमहल की जिस भी दीवार पर यह कीड़े चिपकते हैं, वहां के रंग को खराब कर देते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग इस कीड़े के हमले से ताजमहल को बचाने में जुटा है।

ASI ने कीटों पर किया अध्ययन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षण रसायनज्ञ डॉक्टर एमके भटनागर ने बताया कि गोल्डी काइरो नोमस नाम का यह कीड़ा बेहद सूक्ष्म है। यह आसानी से खुली आंखों से नजर नहीं आता है। कीड़ों को ताज की दीवार से हटाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की केमिकल शाखा पूरे प्रयास कर रही है।

ताजमहल की जिस भी दीवार पर एक लिख सकते हैं वहां पर पानी से धुलाई की जाती है। दीवार को पोछा जाता है। ताकि गोल्डी काइरो नोमस कीड़ा ताज की खूबसूरती में कोई दाग ना लगे सके। इस कीड़े को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग अध्ययन कर चुका है। सीजन खत्म होने के बाद यह कीड़े अपने आप उड़ जाते हैं।

लगातार बढ़ ही सैलानियों की संख्या

वर्तमान में ताजमहल का दीदार करने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को 25 हजार पर्यटकों ने ताजमहल की खूबसूरती का दीदार किया। जल्द ही अमेरिकी एयरफोर्स के अधिकारियों का एक दल ताजमहल को देखने आना वाला है। बता दें कि पिछले साल अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी व बेटी के साथ ताजमहल का दौरा किया था।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

कुलभूषण को अगवा कराने वाला मुफ्ती मारा गया: अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगवा कराने में मदद करने वाले मुफ्ती…

1 month ago

चैंपियंस ट्रॉफी में IND vs NZ फाइनल आज: दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई…

1 month ago

पिछले 4 टाइटल टॉस हारने वाली टीमों ने जीते, 63% खिताब चेजिंग टीमों के नाम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला…

1 month ago

उर्दू पर हंगामा: उफ़! सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब से…

अपनी उर्दू तो मोहब्बत की ज़बां थी प्यारे उफ़ सियासत ने उसे जोड़ दिया मज़हब…

1 month ago

किन महिलाओं को हर महीने 2500, जानें क्या लागू हुई शर्तें?

दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2500 रुपये हर महीने देने वाली योजना को लेकर नई…

1 month ago

आखिर क्यों यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना चाहते है ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेनी नेता की यह कहकर बेइज्जती किए जाने के बाद कि ‘आप…

1 month ago